वीर पहाडिय़ा की फिल्म प्रेम कीटाणु का ऐलान, 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

Join Us

बॉलीवुड निर्माता गौरव वर्मा ने अपने नवस्थापित बैनर, अवनिका फिल्म्स की पहली फिल्म प्रेम कीटाणु का ऐलान किया है, जिसमें वीर पहाडिय़ा मुख्य किरदार में नजर आएंगे। फिल्म को फार्स फिल्म्स के साथ सह-प्रस्तुत किया गया है। इसके निर्देशन की कमान अपूर्व सिंह कार्की ने उठाई है, जिन्हें सिर्फ एक बंदा काफी है और एस्पिरेंट्स के निर्देशन के लिए जाना जाता है। वीर के अलावा, फिल्म में अपारशक्ति खुराना, आफिया सैयद, राकेश बेदी और निखिल विजय भी मौजूद हैं।
प्रेम कीटाणु का ऐलान करते हुए निर्माताओं ने इसका पहला पोस्टर भी जारी किया है। इसकी कहानी आज के युवा, उनकी ख्वाहिशों और प्यार व जिंदगी में उनके संघर्षों को एक मजेदार अंदाज में पेश करेगी।
अक्षय कुमार अभिनीत स्काई फोर्स (2025) के बाद, वीर दूसरी बार बड़े पर्दे पर लौट रहे हैं।।
फिल्म 2 अक्टूबर, 2026 को गांधी जयंती के अवसर पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। इसका टकराव अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 के साथ होगा।
इसकी कहानी युवाओं की आकांक्षाओं, रिश्तों और रोजमर्रा की चुनौतियों के इर्द-गिर्द घूमती इस फिल्म की कहानी एक दिल छू लेने वाली और रिलेटेबल एंटरटेनर है। हास्य और भावनाओं से भरपूर इस फिल्म में आधुनिक जीवन और प्यार को एक नए नजरिए से पेश करने की कोशिश भी की गई है।
ऐसे में यह कहा जाए तो गलत नहीं होगा कि ‘प्रेम कीटाणु’ वीर पहाडिय़ा को उनके डेब्यू ‘स्काई फोर्स’ से बिल्कुल अलग अंदाज में पेश करेगी। ‘स्काई फोर्स’ में उन्होंने भारतीय वायुसेना के अधिकारी टी. विजया का किरदार निभाया था। ऐसे में देशभक्ति और एक्शन से भरपूर ड्रामा के बाद अब युवा और रिश्तों पर आधारित एंटरटेनर का हिस्सा बनना दिखाता है कि वीर अपने करियर के शुरुआती दौर में ही अलग-अलग तरह के किरदार और जॉनर तलाश रहे हैं।
जैसा कि वीर की आगामी फिल्मों की लिस्ट में डार्क एक्शन थ्रिलर ‘नाम – टू लिव इज़ वॉर’ भी शामिल है। महेश भट्ट द्वारा प्रस्तुत और सिद्धांत सचदेव द्वारा निर्देशित इस फिल्म में वीर के साथ वरुण शर्मा नजर आएंगे, जो पहली बार नेगेटिव भूमिका में दिखाई देने की उम्मीद है। फिल्म का निर्माण रिद्धि चावड़ा और उत्सव उपाध्याय कर रहे हैं।
‘प्रेम कीटाणु’ और ‘नाम – टू लिव इज़ वॉर’ के जरिए वीर पहाडिय़ा दो बिल्कुल अलग सिनेमाई दुनिया का हिस्सा बन रहे हैं। एक ओर जहां ‘प्रेम कीटाणु’ रोमांस, हास्य और युवा भारत की रोजमर्रा की वास्तविकताओं को सामने लाएगी, वहीं ‘नाम – टू लिव इज़ वॉर’ में उनका एक इंटेंस और रग्ड एक्शन अवतार देखने को मिलेगा।
‘स्काई फोर्स’ के बाद इन दोनों फिल्मों की घोषणा वीर पहाडिय़ा के करियर के अगले चरण की ओर इशारा करती है, जहां अभिनेता किसी एक इमेज तक सीमित रहने के बजाय अलग-अलग जॉनर और किरदारों के जरिए अपनी पहचान बनाने की कोशिश कर रहे हैं।

Previous articleसूरी की ‘मंदाडी’ का दमदार ट्रेलर जारी, ग्रामीण पृष्ठभूमि में दिखा जबरदस्त एक्शन,10 सितंबर को होगी रिलीज
Next articleनवीन पॉली ‘बेथलेहम कुडुंबा यूनिट’ ने बॉक्स ऑफिस पर रचा इतिहास, 16 दिनों में 251 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई