स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, विचित्र कुमार सिन्हाजी की पुण्य स्मृति समारोह आज

Join Us

 नर्मदा महाविद्यालय से सर्किट हाउस तक के मार्ग के नामकरण बोर्ड का होगा लोकापर्ण
नर्मदापुरम(निप्र)। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, साहित्यकार, मूर्धन्य पत्रकार, कवि, लेखक, चित्रकार, समाजसेवी स्व. श्री विचित्र कुमार सिन्हा जी की पुण्य स्मृति में 5 सितंबर शनिवार को दोपहर एक बजे नर्मदा महाविद्यालय परिसर में समारोह का आयोजन किया जा रहा है। आयोजन समिति के संयोजक नपा उपाध्यक्ष अभय वर्मा ने बताया कि नर्मदा महाविद्यालय से सर्किट हाउस तक के मार्ग का नामकरण नगर पालिका द्वारा बीते वर्ष प्रस्तावित किया गया है। सिन्हा जी की पुण्य तिथि पर डॉ सीतासरन शर्मा के मुख्यातिथ्य, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती नीतू महेंद्र यादव की अध्यक्षता, जनपद अध्यक्ष भूपेंद्र चौकसे व कलेक्टर सोमेश मिश्रा के विशिष्ट आतिथ्य में नर्मदा महाविद्यालय के कान्प्रेंस हाल में समारोह आयोजित होगा। तदोपरांत मार्ग के नामकरण के बोर्ड का लोकापर्ण अतिथियों द्वारा किया जाएगा। आयोजन समिति के अध्यक्ष दैनिक क्षितिज किरण समूह के प्रधान संपादक केके सक्सेना, दैनिक क्षितिज किरण के निदेशक समिति सचिव विलक्षण सक्सेना, संरक्षक पं गिरिमोहन गुरू शास्त्री नित्यगोपाल कटारे, उपाध्यक्ष बलराम शर्मा अभय वर्मा शैलेंद्र नाथ श्रीवास्तव सांस्कृतिक सचिव विजय प्रकाश श्रीवास्तव, तुकाराम यादवेश, भानू प्रकाश श्रीवास्तव, मनोज सोनी, पंकज शुक्ला, कोषाध्यक्ष श्रीमती भावना सक्सेना संगठन सचिव नंद किशोर यादव, शरीफ राइन, कमल चव्हाण कार्यकारिणी पीयूष शर्मा, महेंद्र यादव, कमलेश चौधरी, अजय निगम, सजेंद्र श्रीवास्तव, श्रीमती रश्मि शर्मा श्रीमती हिना अली, सुश्री खुशबू बूलचंदानी रामू चौहान, गजेंद्र राजपूत, प्रकाश शर्मा ने व समिति सदस्यों ने नागरिकों से समारोह में शामिल होने का आग्रह किया है।

 

Previous articleमध्य प्रदेश के 28 जिलों में आज भारी बारिश का अलर्ट, मंदाकिनी-नर्मदा उफान पर, दो दिन सिस्टम ज्यादा सक्रिय
Next articleपेंगुइन के पीछे हटने के बाद अब हार्पर कॉलिन्स छापेगा सोनिया गांधी की किताब