विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस की उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने दी बधाई

Join Us

नई दिल्ली ,04 सितंबर ,(आरएनएस)। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) के स्थापना दिवस के अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत कई नेताओं ने बधाई दी है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर लिखा, हिन्दू एकता के संकल्प, सनातन संस्कृति के संरक्षण और राष्ट्र जागरण के पुनीत ध्येय को समर्पित विश्व हिन्दू परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं एवं सनातन साधकों को हार्दिक बधाई व शुभकामनाएं! संगठित एवं समतामूलक हिन्दू समाज के निर्माण, सशक्त राष्ट्र और सनातन मूल्यों के संवर्धन हेतु विहिप की अविराम साधना हम सभी के लिए प्रेरणापुंज है।
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, सनातन संस्कृति, सेवा और समाज हित के लिए निरंतर कार्यरत विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस पर सभी कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। विहिप ने सेवा, संस्कार और सामाजिक एकता के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हुए समाज को जागरूक और संगठित करने का निरंतर प्रयास किया है। परिषद द्वारा किए जा रहे कार्य समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।
राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने सोशल मीडिया पर लिखा, विश्व हिंदू परिषद स्थापना दिवस पर सभी कर्मठ कार्यकर्ताओं को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! भारतीय संस्कृति, सनातन जीवन-मूल्यों के संरक्षण और राष्ट्र सेवा के प्रति संगठन का समर्पण सदैव वंदनीय एवं प्रेरणादायी रहा है।
उत्तर प्रदेश सरकार में परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के अवसर पर सभी कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं! समाज में सेवा, संस्कार और सामाजिक एकजुटता की भावना को मजबूत करने में परिषद की महत्वपूर्ण भूमिका रही है। भारतीय संस्कृति और परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु संगठन के प्रयास निरंतर जारी रहे, यही शुभकामना है।
राजस्थान सरकार में पशुपालन-डेयरी एवं देवस्थान मंत्री जोराराम कुमावत ने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, राष्ट्रीय विचारधारा के प्रबल संवाहक, सनातन धर्म व संस्कृति के प्रसार व सामाजिक उत्थान व सशक्तिकरण के लिए सतत प्रयत्नशील विश्व के सबसे बड़े हिंदूवादी संगठन ‘विश्व हिन्दू परिषद’ के स्थापना दिवस की आप सभी को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Previous articleजन्माष्टमी के अवसर पर श्रीकृष्ण के स्वरूप में बाबा महाकाल का दिव्य शृंगार, बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Next articleगुणवत्तापूर्ण स्कूली शिक्षा के लिए शिक्षक शिक्षा भी जरूरी: सुप्रीम कोर्ट