नेपाल में मृतकों की संख्या 900 के पार, भोटेकोशी नदी में जलस्तर बढऩे से चेतावनी जारी

Join Us

काठमाण्डू, (आरएनएस)। नेपाल में 26 अगस्त को आई विनाशकारी बाढ़ में मरने वालों की संख्या 903 पहुंच गई है। अब भी शव मलबों के नीचे से निकाले जा रहे हैं। लापता लोग 4,200 से अधिक हैं। नेपाली अधिकारियों ने रविवार को भोटेकोशी नदी में जलस्तर बढऩे के बाद बाढ़ की नई चेतावनी जारी की है। लोगों के फोन पर बाढ़ की चेतावनी भेजी गई है। उन्होंने बाढ़ प्रभावित जिलों के निवासियों से उच्च सतर्कता बरतने का आग्रह किया है।नेपाल में बचाव दल का राहत और बचाव अभियान जारी है। अभी तक 900 शव बरामद किए जा चुके हैं। भारत की सीमा से सटे दक्षिणी जिले चितवन से सबसे अधिक 233 शव बरामद हुए हैं। इसके अलावा नवलपुर से 184, परासी से 82, गोरखा से 58, नुवाकोट से 52, धादिंग से 50, तनहूं से 36 और रसुवा से 13 शव बरामद किए गए हैं। चीनी हिस्से में, अधिकारियों ने 16 मौतों और 546 लापता लोगों की सूचना दी है। नेपाल के राष्ट्रीय आपदा जोखिम न्यूनीकरण और प्रबंधन प्राधिकरण के सीईओ धर्म राज उप्रेती ने बताया कि चीनी अधिकारियों से नदी के ऊपरी हिस्से में पानी के प्रवाह में वृद्धि की जानकारी मिलने के बाद नवीनतम चेतावनी जारी की गई है। सूत्रों ने बताया कि बुधवार की बाढ़ के बाद पहाड़ों में बनी एक नई झील का पानी काफी हद तक सूख गया है। हालांकि, खतरा पूरी तरह से खत्म नहीं हुआ था।
सूत्रों ने बताया कि नदी के ऊपरी हिस्से में 5.6 किलोमीटर दूर स्थित पानी से भरी झील अभी भी कुछ हद तक खतरनाक है। अनुमान है कि इसमें 14 लाख घन मीटर (37 करोड़ गैलन) पानी है और इस पर कड़ी निगरानी रखने की आवश्यकता है। नई चेतावनियों के कारण बाढ़ प्रभावित गांवों के निवासियों को लगातार चेतावनी अलार्म मिल रहा है, जिससे वे परेशान हो चुके हैं। वे लगातार जीवन के लिए संघर्ष कर रहे हैं।
बाढ़ के बाद बुरी तरह प्रभावित धाडिंग में, लोग अपने घरों के बचे हुए हिस्से को देखने के लिए वापस लौट रहे हैं।
कई 3 मंजिला घरों की 2 मंजिल मलबे से पट चुकी है। कई घरों की दीवारं बह चुकी हैं, जबकि कुछ लोगों के घर का नामोंनिशान नहीं है। यहां एक प्रमुख बिजली संयंत्र में, श्रमिकों ने रविवार को नुकसान का आकलन किया। यह संयंत्र 4 जिलों में 20,000 से अधिक लोगों को बिजली की आपूर्ति करता है।

Previous articleभोपाल के रहवासी इलाकों में व्यावसायिक गतिविधियों पर निगम ने की सीलिंग कार्रवाई, 15 से ज्यादा प्रतिष्ठान कराए बंद