अहमदाबाद (आरएनएस)। एयर इंडिया की एक फ्लाइट की बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई. फ्लाइट सऊदी अरब के दम्माम से नई दिल्ली जा रही थी।
इस फ्लाइट को एयर ट्रैफिक कंट्रोल ने बम की धमकी मिलने के बाद अहमदाबाद की ओर मोड़ दिया था. प्लेन के क्रू मेंबर को टॉयलेट में एक टिश्यू पेपर मिला जिस पर बम लिखा था. अहमदाबाद पुलिस के मुताबिक, विमान की जांच की जा रही है। प्लेन में सवार सभी 32 यात्रियों को बिना किसी घटना के सुरक्षित उतारकर सीधे टर्मिनल 2 भेज दिया गया. टर्मिनल बिल्डिंग के अंदर सुरक्षाकर्मियों ने यात्रियों को कड़ी निगरानी में रखा, जबकि इमरजेंसी टीमें मौके पर इक_ा हो गईं। बम निरोधक दस्ते ने केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों और एयरपोर्ट पुलिस के साथ मिलकर केबिन, कार्गो होल्ड और फ्यूजलेज (प्लेन की मुख्य बॉडी) की बारीकी से तलाशी ली.जांच अधिकारी सभी 32 यात्रियों से पूछताछ कर रहे हैं ताकि यह पता लगाया जा सके कि कागज मिलने से कुछ देर पहले कौन टॉयलेट गया था. जांचकर्ता प्लेन में सवार सभी लोगों की हैंडराइटिंग के सैंपल और हस्ताक्षर ले रहे हैं ताकि कागज पर लिखी लिखावट से उनका मिलान किया जा सके।
जांच में, विमान से कोई संदिग्ध या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली. फिलहाल, सुरक्षा एजेंसियां इस बात की गहन जांच कर रही हैं कि यह धमकी भरा नोट किसने और किस उद्देश्य से छोड़ा था.








