मेष राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप सबसे पहले पेंडिंग कार्यों को पूरा करेंगें , जिससे आपको अन्य कार्यों के लिए भी समय मिल सके। आज आप नया वाहन लेने का विचार करेंगें और इसके बारे में आप बड़े भाई से बात कर सकते हैं।
वृष राशि : आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज व्यापारिक दृष्टि से आपका दिन सही रहेगा और आपके व्यावसायिक रिश्ते मजबूत बने रहेंगे। आज ऑफिस में आपको पहले की अपेक्षा ज्यादा काम मिल सकता है, लेकिन आप समय रहते सब कुछ अच्छे से निपटा लेंगे। इस राशि की महिलाएं आज किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकती है , जिसमें साथी से सपोर्ट मिलेगा।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहेगा। आज आपको नौकरी में प्रमोशन मिलने के चांसेस हैं , जिससे घर में खुशी का माहौल रहेगा। आज आप जो भी काम शुरु करेंगे, उसे समय रहते पूरा कर लें।
कर्क राशि : आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपको रोजगार में नए अवसर प्राप्त होंगें , जिनका लाभ उठाकर आप आगे बढ़ सकते हैं। आज आप जरूरी काम करने से पहले घर के बड़ों या किसी अनुभवी व्यक्ति से राय जरूर ले लें।
सिंह राशि : आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। आज आपकी कारोबारी गतिविधियां सुचारु रूप से चलती रहेंगी और आपको अच्छा धन लाभ भी होगा। इस राशि के छात्र विदेश में हॉयर एजुकेशन के लिए जाना चाहते हैं, तो आप किसी समझदार व्यक्ति से सलाह ले सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहने वाला है। आज आपके बिगड़े काम बनेंगे और आपको नए कार्यों में भी सफलता मिलेगी। आज कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी आपको अच्छी खबर मिल सकती है।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए उत्तम रहेगा। आज कार्यस्थल पर आपकी मुलाकात नए व्यक्तियों से होगी , जिनसे मिलकर आपको खुशी मिलेगी। आज आप कुछ ऐसा करेंगे , जिससे घर के सभी सदस्य आपकी तारीफ करेंगे। इस राशि के बिजनेस से जुड़े व्यक्ति आज डबल मुनाफा कमायेंगे।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहेगा। आज किसी काम में आपको मन मुताबिक परिणाम हासिल होंगें। यदि आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप दूसरों से हटकर कुछ अलग करने का प्रयास करेंगे , जिसमें आपको पिता का साथ मिलेगा। इस राशि के सामाजिक कार्यों से जुड़े व्यक्ति को आज संस्था के द्वारा सम्मानित किया जायेगा।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आप अपने व्यापार में कुछ महत्वपूर्ण बदलाव करने से पहले मार्केट का एनालिसिस जरूर करें। इस राशि के थोक विक्रेताओं को आज किसी कंपनी से बड़ा ऑर्डर मिलने की संभावना बन रही हैं।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप अपने पुराने कामों में आगे बढ़ते हुए , नए कार्यों का भी शेड्यूल बनायेंगे। आज समाज से जुड़े कार्यों को करने के लिए दिन उत्तम है , आप किसी एनजीओ की शुरुआत या किसी सामाजिक संगठन से भी जुड़ सकते हैं।
मीन राशि :आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आप रियल स्टेट में निवेश करने का मन बनायेंगे और किसी बड़े ग्रुप के साथ जुडक़र काम करेंगे। आज आप बच्चों के भविष्य को लेकर कोई योजना बनाएंगे , जिसके माध्यम से उनके करियर में तरक्की होगी। आज आप किसी धार्मिक अनुष्ठान का हिस्सा बन सकते हैं, जिससे आपका मन शांत होगा।






