-19 पुल बहे, जल विद्युत परियोजनाओं पर असर
काठमाण्डू, (आरएनएस)। नेपाल में आई भीषण बाढ़ से हताहतों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। अब अधिकारियों ने बताया है कि बाढ़ में मरने वालों की संख्या 389 हो गई है। वहीं, 1,688 लोग अभी भी लापता हैं। नेपाल में 190 लोगों की मौत और 1,130 लोगों के लापता होने की खबर है, जबकि चीन के तिब्बत में 3 लोगों की मौत हो चुकी है और 558 लोग अभी भी लापता हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में आई बाढ़ के बाद फिलहाल 288 भारतीय लापता हैं। इनमें त्रिशुली विद्युत परियोजना में कार्यरत 73 भारतीय भी शामिल हैं।लापता लोगों में तमिलनाडु के 37 और 49 लोगों के 2 समूह, पश्चिम बंगाल के 32 भारतीयों का एक समूह, केरलम के 33 लोग और विभिन्न राज्यों के 61 भारतीय शामिल हैं। विदेश मंत्रालय ने बताया कि दोपहर 1 बजे तक तमिलनाडु के 21 भारतीयों को बचा लिया गया है। सूत्रों ने अधिकारियों के हवाले से बताया कि लापता हुए लगभग 100 भारतीय नागरिकों का पता लगा लिया गया है। वहीं, 25 चीनी नागरिकों को भी ढूंढ लिया गया है। हालांकि, अभी इनके बारे में ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। नेपाल के पर्यटन बोर्ड द्वारा जारी नवीनतम जानकारी के अनुसार, भारत के 178 लोगों सहित 517 विदेशी नागरिक अभी भी लापता हैं। इससे पहले नेपाल के विदेश मंत्री ने बताया था कि लगभग 300 भारतीय लापता हैं। विदेश मंत्री एस जयशंकर ने नेपाल बाढ़ को लेकर विदेश मंत्रालय के अधिकारियों और काठमांडू और बीजिंग में तैनात भारतीय राजदूतों के साथ बैठक की। उन्होंने कहा, फंसे भारतीयों की सुरक्षा और उनके बारे में जानकारी जुटाने के लिए तुरंत प्रयास किए जा रहे हैं। विदेश मंत्रालय राज्य सरकारों, टूर ऑपरेटरों और संबंधित अधिकारियों के संपर्क में है। भारत नेपाल सरकार के साथ मिलकर राहत और बचाव के काम में मदद कर रहा है। बाढ़ से रसुवा और धाडिंग जिलों में सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है।
बाढ़ ने नुवाकोट के देवीघाट क्षेत्र में भारी तबाही मचाई है। यहां सडक़ें-इमारतें क्षतिग्रस्त हो गई हैं और कई लोग बेघर हो गए हैं।अधिकारियों ने बताया कि 19 पुल बह गए हैं, जबकि नुवाकोट के बेत्रावती को रसुवागढ़ी सीमा चौकी से जोडऩे वाली 42 किलोमीटर लंबी सडक़ भी क्षतिग्रस्त हो गई है।काठमांडू से लगभग 70 किलोमीटर से लेकर 200 किलोमीटर तक का इलाका प्रभावित हुआ है।
चीन के विदेश मंत्रालय ने बताया कि नेपाल में भीषण भूस्खलन और बाढ़ के बाद लगभग 100 चीनी नागरिक लापता हैं।चीन की तरफ लापता हुए विदेशियों में पर्यटक, तीर्थयात्री और अन्य कर्मी शामिल हैं।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बीजिंग में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि चीन खोज और बचाव प्रयासों को लेकर नेपाल के साथ घनिष्ठ संपर्क में है और संबंधित दूतावासों को भी सूचित कर रहा है।








