मेष राशि: आज पूरा दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आप किसी नए कार्य की शुरुआत करेंगे, जिसमें जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सामाजिक गतिविधियों में रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस से जुड़े सारे काम समय पर निपटा लेंगे। इस राशि की महिलाएं घर से ही किसी बिजनेस की शुरुआत कर सकती हैं, जिसमें परिवार का पूरा सपोर्ट रहेगा।
वृष राशि: आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। आप अपने सपनों को पूरा करने के लिए कंफर्ट जोन से बाहर निकलेंगे और अपनी जीवनशैली में बदलाव करेंगे। किसी चीज को बिना जाने-समझे फैसला करने से बचें। करियर को लेकर थोड़ी उलझन हो सकती है, लेकिन किसी समझदार व्यक्ति का साथ मिलने से राहत मिलेगी।
मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढक़र हिस्सा लेंगे। इस राशि के बच्चे मन लगाकर पढ़ाई करेंगे, जिससे टेस्ट में अच्छे अंक प्राप्त होंगे। परिवार के साथ बैठकर एन्जॉय करेंगे, जिससे खुशी मिलेगी।
कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए लाभप्रद रहने वाला है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिल सकती है, जिससे मन शांत रहेगा। जीवनसाथी के साथ घूमने जा सकते हैं, जहाँ आनंद की एक अलग अनुभूति होगी। दूसरों की राय लेकर ही काम की शुरुआत करें, सफलता तय है। ऑफिस में सावधानी बरतने की आवश्यकता है, एक गलत कदम उलझन में डाल सकता है। दोस्तों के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करेंगे।
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। किसी करीबी से शुभ समाचार प्राप्त होगा, जिससे दिन बन जाएगा। बच्चों का मनोबल बनाए रखने में सहयोग करेंगे। कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी।
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए खुशनुमा बना रहेगा। व्यापार में किसी ऐसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो उम्मीद से अधिक फायदा कराएगी। घर में परिवारजनों के साथ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर विचार-विमर्श होगा।
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। सरकारी कामों में समझदार व्यक्ति से राय मिलेगी, जिससे काम आसान हो जाएगा। आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति सजग रहना लोगों के बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में छवि निखरेगी।
वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। बिजनेस में सोच-समझकर निर्णय लेने की आवश्यकता है। जीवनसाथी से मन की बात शेयर कर सकते हैं, जिससे हल्का महसूस होगा। ऑफिस में सबके बीच सामंजस्य बनाकर रखेंगे। घर पर अचानक रिश्तेदार का आगमन होगा, जिससे चहल-पहल बनी रहेगी।
धनु राशि: आज का दिन आपके लिए उत्साह से परिपूर्ण रहेगा। रोजगार की तलाश खत्म होगी, पार्टनरशिप में किसी काम की शुरुआत कर सकते हैं। समय दोस्तों और रिश्तेदारों के साथ बीतेगा, जिससे रिश्तों में मधुरता बनी रहेगी। किसी समारोह में जाने का अवसर मिल सकता है।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियां लेकर आएगा। कड़ी मेहनत से हासिल करने की कोशिश की गई चीज़ें पाने में सफल रहेंगे। व्यावसायिक योजना बनाने में सफल रहेंगे, जिससे आगे अच्छा लाभ होगा। अपने खर्चों पर नजर रखने की जरूरत है।
कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए आशाजनक बना रहेगा। आर्थिक रूप से समृद्ध रहेंगे और दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगा। बातचीत के दौरान शब्दों का सही चयन करें, जिससे रिश्ते अच्छे बने रहें। इस राशि के लेखक अपनी पुस्तक का लोकार्पण कर सकते हैं, जिसे खूब पसंद किया जाएगा। बच्चे पढ़ाई के साथ खेल-कूद में भी मन लगाएंगे।
मीन राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में नई योजनाएं बनाएंगे, जिसमें कर्मचारियों का सहयोग मिलेगा। ऑफिस के प्रोजेक्ट को बहुत अच्छे से पूरा करेंगे, जिससे बॉस खुश होकर प्रमोशन दे सकते हैं। खेल-कूद में रुचि रखने वाले छात्रों को प्रतियोगिता में भाग लेने का मौका मिलेगा। व्यक्तिगत व पारिवारिक स्वास्थ्य का ध्यान रखें। ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। वैज्ञानिकों को कोई बड़ी सफलता मिलेगी।






