रक्षा मंत्रालय ने छठी स्वदेशीकरण सूची में 405 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगाया

Join Us

नई दिल्ली, (ए.)। रक्षा मंत्रालय ने मंगलवार को छठी सकारात्मक स्वदेशीकरण सूची जारी करके 405 वस्तुओं के आयात पर प्रतिबंध लगा दिया है। इस सूची में सामरिक रूप से महत्वपूर्ण लाइन रिप्लेसेबल यूनिट्स, सब-सिस्टम, सब-असेंबली, स्पेयर पाट्र्स, कंपोनेंट्स और कच्चा माल शामिल हैं। इन सभी वस्तुओं को अब अलग-अलग समय सीमा में स्वदेशी स्रोतों से ही खरीदा जाएगा। इनमें भारतीय तटरक्षक बल (आईसीजी) की 16 वस्तुएं और सार्वजनिक क्षेत्र के रक्षा उपक्रमों (डीपीएसयू) की 389 वस्तुएं हैं। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक आयात के लिए प्रतिबंधित की गईं ये वस्तुएं रक्षा प्लेटफार्मों और प्रणालियों की एक विस्तृत श्रृंखला को कवर करती हैं, जिनमें वायु सेना के लिए एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर, लाइट यूटिलिटी हेलीकॉप्टर, एसयू-30 एमकेआई, लाइट कॉम्बैट एयरक्राफ्ट और एएल-31एफपी इंजन जैसे एयर प्लेटफॉर्म हैं। इसी तरह सेना के टी-72, टी-90 और बीएमपी-ढ्ढढ्ढ सहित बख्तरबंद प्लेटफॉर्म को भी इस सूची में शामिल किया गया है। नौसेना के युद्धपोतों में कोंकर्स-एम, इन्वार और एमआरएसएएम जैसी मिसाइल प्रणालियां, रडार, सोनार, अग्नि नियंत्रण प्रणाली और उपग्रह संचार प्रणाली सहित रक्षा इलेक्ट्रॉनिक्स, उच्च विस्फोटक टैंक-रोधी गोला-बारूद और अन्य महत्वपूर्ण रक्षा उपकरण अब आयात नहीं किये जा सकेंगे।

Previous articleई 20 पेट्रोल के खिलाफ जंतर-मंतर पर होगा बड़ा प्रदर्शन, तहसीन पूनावाला ने किया भूख हड़ताल का ऐलान
Next articleमुख्यमंत्री डॉ. यादव आज मैहर से लाड़ली बहना योजना में अंतरित करेंगे 2,148 करोड़ रुपये से अधिक की राशि