नई दिल्ली (ए.)। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जोरदार सियासी प्रहार किया है। रचनात्मक कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन को संबोधित करते हुए राहुल ने पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और आरएसएस (क्रस्स्) को आड़े हाथों लिया। उन्होंने जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्रों और उत्तराखंड की बलात्कार पीड़िता का जिक्र करते हुए सरकार पर जनता की आवाज दबाने का गंभीर आरोप लगाया। राहुल ने सख्त लहजे में कहा कि यह सरकार लोगों की बात सुनना ही नहीं चाहती, लेकिन हम इन्हें पागल कर देंगे। अपने आक्रामक भाषण में राहुल गांधी ने पीएम मोदी की कार्यशैली पर तंज कसते हुए कहा कि प्रधानमंत्री रात को नहीं सोते हैं और इसके पीछे कई कारण छिपे हुए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह पर भी निशाना साधा। राहुल ने कहा कि खुद को चाणक्य और सरदार पटेल कहने वाले अमित शाह संसद में घुसने से डर गए और भाग गए, क्योंकि वह पहली बार भारत का असली एक्सप्रेशन (अभिव्यक्ति) सुन रहे हैं। कांग्रेस नेता ने लोगों से कहा, देश में कई लोग इस कायर फोर्स के आगे कायरों जैसा व्यवहार कर रहे हैं।
जब आप जोकरों के एक समूह से लड़ रहे हैं, तो फिर डरने की बात ही क्या है?”
अपने भाषण के दौरान राहुल ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (क्रस्स्) पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि आरएसएस के लोगों को भारत की कोई समझ नहीं है। आरएसएस कभी छोटे कारोबारियों की ताकत हुआ करता था, लेकिन उसी संघ ने नोटबंदी करके और गलत जीएसटी लागू करके उन्हें धोखा दिया। राहुल ने दावा किया कि आरएसएस का कॉरपोरेटाइजेशन जो प्रमोद महाजन ने शुरू किया था, उसे नरेंद्र मोदी ने पूरा कर दिया है। उन्होंने कहा, “असली आरएसएस अब खत्म हो चुका है, वह अब सिर्फ बड़ी पूंजी का एक जरिया मात्र बनकर रह गया है।” हालांकि, राहुल ने यह भी कहा कि अगर भविष्य में आरएसएस को दबाने की कोशिश होगी, तो कांग्रेस उसकी रक्षा करने के लिए भी तैयार है।
प्रधानमंत्री मोदी पर तीखे सवाल दागते हुए राहुल गांधी ने पूछा कि पीएम आखिर प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? राहुल ने तंज कसते हुए कहा कि पहले उन्हें लगता था कि यह कोई मार्केटिंग स्ट्रेटजी है, लेकिन जब वह पीएम के साथ पांच मिनट एक कमरे में बैठे, तो समझ गए कि वह ज्यादा देर तक बोल ही नहीं सकते। राहुल ने चीन के मुद्दे पर भी सरकार को घेरा और दावा किया कि उन्हें पीएमओ (क्करूह्र) से सूचना मिलती है। उन्होंने कहा कि चीन ने अरुणाचल में हमारी ही जमीन पर हमें पेट्रोलिंग करने से रोक दिया है, लेकिन रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, अमित शाह और पीएम मोदी, सबकी हवा निकल गई है।








