महेश मांजरेकर, जया प्रदा और जरीना वहाब की फिल्म जय हिंद, जय सिंध: अ लव स्टोरी का पहला आधिकारिक पोस्टर जारी कर दिया गया है। यह फिल्म भारत के विभाजन पर आधारित एक देशभक्तिपूर्ण प्रेम कहानी है। इसके निर्देशन की कमान इंद्रजीत लंकेश ने संभाली है, जिन्होंने कन्नड़ फिल्म ऐश्वर्या (2006) से दीपिका पादुकोण को बड़े पर्दे पर लॉन्च किया था। फिल्म का निर्माण सैमीज एंटरटेनमेंट के बैनर तले सैमी नानवानी ने किया है।
फिल्म के पोस्टर में 1947 के भारत-पाकिस्तान विभाजन की एक झलक दिखाई गई है।
इसकी कहानी मुख्य रूप से सिंध की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसके जरिए देशभक्ति, प्यार और अपनी पहचान की लड़ाई को दर्शाया जाएगा।
फिल्म में विक्रम कोचर, उपासना सिंह, अमित बहल, छाया कदम और राहुल देव भी अहम किरदारों में हैं।
यह अक्टूबर, 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है। हालांकि, रिलीज तारीख का खुलासा अभी नहीं हुआ है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म की कहानी निर्माता सैमी ननवानी के जीवन के कुछ वास्तविक अनुभवों से प्रेरित है। फिल्म मुख्य रूप से सिंध की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित है, जिसके जरिए देशभक्ति, प्यार और अपनी पहचान की लड़ाई को दर्शाया जाएगा।








