अयोध्या के कॉलेज में मचा हडक़ंप, एक्स-रे विभाग में मिला बम बनाने से जुड़ा दस्तावेज, जांच जारी

Join Us

अयोध्या,(आरएनएस)। उत्तर प्रदेश के अयोध्या जिले में मौजूद राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है. यहां पर शनिवार की सुबह कॉलेज के एक्स-रे विभाग की एक दराज में बम बनाने की कथित विधि से जुड़ा एक संदिग्ध दस्तावेज सामने आया है. यह मामला सामने आते ही कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को इसकी सूचना दी. इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां और पुलिस तुरंत जांच में जुट चुकी हैं. रिपोर्ट के अनुसार, यह पूरी घटना शनिवार सुबह करीब आठे के वक्त की है. दरअसल, एक्स-रे विभाग के इंचार्ज सुबह अपनी रूटीन ड्यूटी संभालने को पहुंचे थे. उन्होंने वहां मौजूद एक दराज को खोला, तो उनके होश उड़ गए. दराज के अंदर एक पेपर रखा था. इस पर कथित तौर पर बम बनाने का पूरा तरीका और उसका लेआउट तैयार किया गया था।
इंचार्ज ने बिना किसी देरी के संदिग्ध दस्तावेज की जानकारी मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल को दी. इसके मामले की गंभीरता को देखते हुए सीएमएस डॉ. अरविंद सिंह ने पुलिस को जानकारी दी. जांच और पूछाताछ सामने आया है कि शुक्रवार की पूरी रात एक्स-रे रूम में फर्स्ट ईयर के एक छात्र की डयूटी लगाई थी।इस छात्र का नाम सरफराज बताया गया है. वह यूपी का निवासी है. पुलिस को इस बात की आशंका है कि रात की ड्यूटी के दौरान यह लेआउट इसी छात्र ने तैयार किया।
पुलिस को सूचना मिलते ही एक स्पेशल टीम मेडिकल कॉलेज पहुंची औश्र संदिग्ध दस्तावेज को जब्त कर लिया. पुलिस सबसे पहले मुख्स संदिग्ध छात्र सरफराज को हिरासत में लिया है. जांच में पुलिस को पता चला कि शुक्रवार रात की ड्यूटी के वक्त सरफराज के साथ दो और लोग भी मौजूद थे. पुलिस ने अस्पताल परिसर से ही अभिषेक नाम के एक अन्य युवक को पकड़ा है. वहीं संतोष नाम के एक और शख्स से भी लगातार पूछताछ हो रही है. पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस मामले में दोनों का रोल क्या है. क्या इन्हें इस दस्तावेज के बारे में पहले जारी थी.
इस सनसनीखेज केस को लेकर राजर्षि दशरथ मेडिकल कॉलेज के सीएमएस डॉ.अरविंद सिंह ने चर्चा की. उन्होंने कहा कि जैसे ही प्रबंधन को इस संदिग्ध पर्चे के बारे में पता चला तो पुलिस को तुरंत सूचित किया गया. उन्होंने कहा कि कॉलेज प्रशासन पुलिस की जांच में पूरा सहयोग कर रही है.आगे की कार्रवाई में पुलिस की रिपोर्ट और जांच अहम होगी

Previous articleखराब मौसम के बीच समुद्र में नाव का इंजन फेल, कोस्टल पुलिस और स्थानीय लोगों ने 17 मछुआरों को बचाया
Next articleरास्ते में खत्म हो गई एंबुलेंस की ऑक्सीजन, मां की गोद में तड़प-तड़प कर निकल गई 21 वर्षीय बेटे की जान