तहसीन पूनावाला ने नजरबंद किए जाने का दावा किया, ई20 ईंधन के खिलाफ करने वाले थे प्रदर्शन

Join Us

नईदिल्ली, (आरएनएस)। राजनीतिक विश्लेषक और सामाजिक कार्यकर्ता तहसीन पूनावाला ने दावा किया है कि दिल्ली पुलिस ने उन्हें नजरबंद कर दिया है। वे आज ही ई20 ईंधन के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने वाले थे। पूनावाला ने अपने घर के दरवाजे पर कई पुलिसकर्मियों की मौजूदगी को दिखाते हुए कई वीडियो भी सोशल मीडिया पर साझा किए हैं। उन्होंने कहा, मुझे दिल्ली पुलिस ने नजरबंद कर दिया है। बिना कोई दस्तावेज या कागज दिखाए। पूनावाला ने सोशल मीडिया पर एक फोटो साझा किया है, जिसमें उनके घर के नीचे पुलिसकर्मी दिखाई दे रहा है। एक वीडियो में वे पुलिसकर्मी से बात कर रहे हैं।एक अन्य फोटो में उनके घर में महिला पुलिसकर्मी बैठी दिख रही है।उन्होंने कहा, दिल्ली पुलिस ने न सिर्फ मुझे गैरकानूनी तौर पर नजरबंद किया, बल्कि महिला पुलिसकर्मियों को भी तैनात किया है।
, ताकि अगर मैं भागने की कोशिश करूं और धक्का-मुक्की हो, तो गंभीर आरोप लगाए जाएं।
००

 

Previous articleमैं इतनी शर्मिंदा हूं कि नजरें भी नहीं उठा पा रही’, पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाली लडक़ी ने मांगी माफी
Next articleखराब मौसम के बीच समुद्र में नाव का इंजन फेल, कोस्टल पुलिस और स्थानीय लोगों ने 17 मछुआरों को बचाया