मिर्जापुर: द मूवी का भौकाल होने वाला है शुरू, 11 अगस्त को रिलीज होगा फिल्म का ट्रेलर

Join Us

अपने 3 दमदार सीजन के बाद, मिर्जापुर की दुनिया अब तक के सबसे रोमांचक सफर के लिए तैयार है। अली फजल और पंकज त्रिपाठी अभिनीत मिर्जापुर: द मूवी इस साल बड़े पर्दे पर धमाका करने आ रही है। फिल्म का टीजर पहले ही रिलीज होकर फैंस के बीच माहौल सेट कर चुका है। अब इंतजार इसके ट्रेलर का है, जिससे जुड़ा एक ताजा अपडेट आया है। बताया जा रहा है कि निर्माता एक भव्य कार्यक्रम में ट्रेलर को लॉन्च करेंगे।
एक सूत्र ने बताया कि मिर्जापुर: द मूवी का ट्रेलर 11 अगस्त को लॉन्च होगा।
उन्होंने कहा, बड़े पर्दे पर धूम मचाने की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। टीजर से इंटरनेट पर तहलका मचाने के बाद, फिल्म निर्माता अब 11 अगस्त को मिर्जापुर: द मूवी का आधिकारिक ट्रेलर जारी करने की तैयारी में हैं, जो दर्शकों को सिनेमाघरों में रिलीज से पहले मिर्जापुर की दुनिया की अब तक की सबसे व्यापक झलक पेश करेगा।
गुरमीत सिंह द्वारा निर्देशित मिर्जापुर: द मूवी का टीजर पिछले महीने आया था, जिसमें अली और पंकज अपने-अपने किरदारों में दमदार वापसी करते नजर आए।
दिव्येंदु भी अपने किरदार मुन्ना भइया के रूप में फिल्म में मौजूद हैं, जिनकी सीरीज के दूसरे सीजन में मौत हो गई थी।
अभिषेक बनर्जी, रसिका दुग्गल, जितेंद्र कुमार, शीबा चड्ढा, श्रिया पिलगांवकर, श्वेता त्रिपाठी और सोनल एस चौहान भी अहम किरदारों में मौजूद हैं।
ये फिल्म 4 सितंबर, 2026 से सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Previous articleथोड़ा और बेहतर हो सकता था, इंजरी से वापसी करने पर डर रहता है, सिल्वर मेडल जीतने पर बोले नीरज चोपड़ा
Next articleओटीटी पर रिलीज हुई वरुण धवन की है जवानी तो इश्क होना है, ज़ी5 पर हुई स्ट्रीम