बेंगलुरु 01 अगस्त । भारतीय क्रिकेट प्रशंसकों और टीम प्रबंधन के लिए एक बेहद राहत भरी और बड़ी खबर सामने आई है। भारत के घातक तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने अपने सभी फिटनेस टेस्ट सफलतापूर्वक पास कर लिए हैं। बेंगलुरु स्थित भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने उन्हें मैदान पर उतरने के लिए पूरी तरह से फिट घोषित कर दिया है। इसके साथ ही उन्हें अगले महीने श्रीलंका के खिलाफ शुरू होने जा रही दो मैचों की महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज में खेलने की हरी झंडी मिल गई है। हाल ही में इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान बुमराह चोटिल हो गए थे, जिसके कारण उन्हें लॉर्ड्स में खेले गए तीसरे वनडे मैच से बाहर बैठना पड़ा था। बीसीसीआई के एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की है कि बुमराह पूरी तरह से ठीक हो चुके हैं और श्रीलंका के खिलाफ दोनों टेस्ट मैचों के लिए उपलब्ध रहेंगे।
ङ्खञ्जष्ट फाइनल की रेस के लिए बेहद अहम है श्रीलंका दौरा
भारत और श्रीलंका के बीच पहला टेस्ट मैच 15 अगस्त से गॉल में खेला जाएगा, जबकि दूसरा मुकाबला 23 अगस्त से कोलंबो में शुरू होगा। विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (ङ्खञ्जष्ट) के फाइनल की रेस में बने रहने के लिए भारतीय टीम के लिए यह सीरीज जीतना बेहद अनिवार्य है। भारत को मौजूदा डब्ल्यूटीसी चक्र के बाकी बचे नौ टेस्ट मैचों में से कम से कम सात मुकाबलों में जीत हासिल करनी होगी। ऐसे में न्यूजीलैंड के खिलाफ उसकी धरती पर होने वाली कठिन सीरीज से पहले भारत के लिए श्रीलंका को उसी के घर में 2-0 से हराना बहुत महत्वपूर्ण है। फिलहाल डब्ल्यूटीसी अंक तालिका में भारतीय टीम पांचवें स्थान पर है, जबकि श्रीलंका छठे पायदान पर मौजूद है।
चोट की मार से परेशान भारत, ये सितारे हुए बाहर
एक तरफ जहां बुमराह की वापसी से गेंदबाजी आक्रमण को मजबूती मिली है, वहीं दूसरी ओर भारतीय खेमे को कई खिलाडिय़ों की चोटों से बड़ा झटका भी लगा है। तेज गेंदबाज हर्षित राणा और ऑलराउंडर नीतीश कुमार रेड्डी चोटिल होने के कारण इस सीरीज से पूरी तरह बाहर हो गए हैं। इसके अलावा ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर मांसपेशियों में खिंचाव की वजह से पहले टेस्ट मैच में चयन के लिए उपलब्ध नहीं रहेंगे, जबकि तेज गेंदबाज आकाश दीप भी पीठ के दर्द से अभी तक पूरी तरह नहीं उबर सके हैं।
सरप्राइज एंट्री: सारांश जैन को पहली बार मिला टेस्ट बुलावा
श्रीलंका दौरे के लिए घोषित भारतीय टेस्ट टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज ऑफ-स्पिन ऑलराउंडर सारांश जैन का चयन रहा है। घरेलू क्रिकेट में लगातार प्रभावित करने वाले सारांश को पहली बार नेशनल टेस्ट टीम की जर्सी पहनने का मौका मिला है। उनके अलावा रवींद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह की सीनियर खिलाडिय़ों के रूप में टीम में सफल वापसी हुई है। टीम की कमान युवा शुभमन गिल के हाथों में होगी, जबकि केएल राहुल उप-कप्तान की भूमिका निभाएंगे।
श्रीलंका दौरे के लिए पूरी भारतीय टेस्ट टीम:
शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, के एल राहुल (उप-कप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), देवदत्त पडि़क्कल, रवींद्र जडेजा, सारांश जैन, कुलदीप यादव, मानव सुथार, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, गुरनूर बराड़।








