बॉलीवुड में लोकप्रिय गानों का रीमेक बनना कोई बड़ी बात नहीं है। अब 90 के दशक का चर्चित गाना मुझको राणा जी माफ करना रीमेक बनकर लौटा है, जिसे राणाजी 2.0 नाम दिया गया है। इसमें माहिरा शर्मा अपने डांस का तडक़ा लगाती हुई नजर आ रही हैं। रीमेक वर्जन में भी आवाज अलका याग्निक और इला अरुण की है, लेकिन इसका संगीत तनिष्क बागची ने दिया है। कोरियोग्राफी रेमो डिसूजा ने की है, जबकि निर्माता कुमारी तौरानी हैं।
टिप्स फिल्म्स के यूट्यूब चैनल पर राणाजी 2.0 गाना रिलीज हुआ है, जिसे मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है।
एक यूजर ने लिखा, राणा जी, सिर्फ एक हो सकते हैं और वो अमरीश पुरी हैं।
एक अन्य यूजर ने लिखा, बार-बार सिर्फ अलका याग्निक के गानों का रीमेक क्यों बनाया जा रहा है?
बता दें, असल में यह गाना शाहरुख खान और सलमान खान अभिनीत फिल्म करण अर्जुन (1995) का है, जिसे ममता कुलकर्णी पर फिल्माया गया था।








