मानसून का कहर: 17 रा’यों में भारी बारिश का अलर्ट, ओडिशा में रेड अलर्ट और असम में लाखों लोग बाढ़ से प्रभावित

Join Us

देशभर में दक्षिण-पश्चिम मानसून ने एक बार फिर रफ्तार पकड़ ली है। मौसम विभाग  ने दिल्ली सहित 17 रा’यों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। कई रा’यों में भारी वर्षा के कारण जनजीवन प्रभावित होने की आशंका है। ओडिशा में रेड अलर्ट के साथ भूस्खलन और अचानक बाढ़ की चेतावनी दी गई है, जबकि गुजरात के छह जिलों में भी रेड अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों को ऑरेंज अलर्ट पर रखा गया है।
राजस्थान और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्रों के प्रभाव से कई रा’यों में अगले 24 घंटे के दौरान भारी बारिश और तेज हवाएं चलने का अनुमान है। दिल्ली में 60 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने और गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना जताते हुए यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने और सतर्क रहने की सलाह दी है।
ओडिशा में रेड अलर्ट, भूस्खलन का खतरा
ओडिशा के कटक, जगतसिंहपुर, केंद्रपाड़ा, भद्रक, जाजपुर और क्योंझर जिलों में अत्यधिक भारी बारिश की चेतावनी के साथ रेड अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग के अनुसार बंगाल की खाड़ी में सक्रिय कम दबाव के क्षेत्र के कारण कई इलाकों में मूसलाधार बारिश, तेज हवाएं और बिजली गिरने की आशंका है। संवेदनशील क्षेत्रों में भूस्खलन और फ्लैश फ्लड का खतरा भी जताया गया है। समुद्र में खराब मौसम को देखते हुए मछुआरों को गहरे समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।
सिक्किम में भूस्खलन, दो मजदूरों की मौत
सिक्किम के नामची जिले में सडक़ से मलबा हटाने के दौरान हुए ताजा भूस्खलन में दो मजदूरों की मौत हो गई, जबकि चार अन्य घायल हो गए। प्रशासन राहत और बचाव कार्य में जुटा हुआ है।
=असम में बाढ़ से 6.55 लाख लोग प्रभावित=
असम में लगातार बारिश के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है। रा’य के छह जिलों में करीब 6.55 लाख लोग प्रभावित हैं। रा’य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (्रस्ष्ठरू्र) के अनुसार, पिछले 24 घंटे में चार लोगों की मौत के साथ इस वर्ष बाढ़ से मरने वालों की संख्या 66 हो गई है। सिवासागर, चराइदेव और जोरहाट सबसे अधिक प्रभावित जिलों में शामिल हैं। 810 गांव जलमग्न हैं, जबकि लगभग &4,971 हेक्टेयर कृषि भूमि प्रभावित हुई है। राहत कार्य के लिए 274 राहत शिविर संचालित किए जा रहे हैं, जहां हजारों विस्थापित लोगों को आश्रय दिया गया है।
गुजरात समेत कई रा’यों में मौसम का अलर्ट
आईएमडी ने गुजरात के बनासकांठा, महेसाणा, मोरबी, पाटन, साबरकांठा और सुरेंद्रनगर जिलों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। इन क्षेत्रों में तेज बारिश, गरज-चमक और 60 किलोमीटर प्रति घंटे तक की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। वहीं उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मेघालय, ओडिशा और जम्मू-कश्मीर के कई जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
लोगों के लिए एडवाइजरी
मौसम विभाग ने प्रभावित रा’यों के लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहने तथा स्थानीय प्रशासन और आपदा प्रबंधन एजेंसियों द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की है। भारी बारिश और तेज हवाओं को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए गए हैं

Previous articleभोपाल से सफर करने वाले रेल यात्रियों के लिए बड़ा बदलाव होने जा रहा है। 28 जुलाई से मालवा एक्सप्रेस और
Next articleकरुणानिधि की पोती कायलविझी पर एसबीआई मैनेजर से मारपीट का आरोप, चेन्नई पुलिस ने दर्ज किया मामला