सोने-चांदी की कीमतों में लगी आग, एक हफ्ते में 7 हजार रुपए तक उछले दाम, जानिए 10 ग्राम गोल्ड का लेटेस्ट रेट

Join Us

वैश्विक अस्थिरता बढऩे से सोने और चांदी में इस हफ्ते तेजी देखने को मिली, जिससे सोना और चांदी क्रमश: 2 हजार रुपए और 6 हजार रुपए से अधिक महंगे हो गए हैं।
इंडिया बुलियन ज्वेलर्स एसोसिएशन (आईबीजेए) के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का दाम इस हफ्ते 2,622 रुपए बढक़र 1,43,781 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जबकि पहले यह 1,41,159 रुपए प्रति 10 ग्राम पर था।
22 कैरेट सोने की कीमत बढक़र 1,31,703 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है, जो कि पहले 1,29,302 रुपए प्रति 10 ग्राम थी। 18 कैरेट सोने का दाम बढक़र 1,07,836 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गया है, जो कि पहले 1,05,869 रुपए प्रति 10 ग्राम था।
इस हफ्ते सोने में सबसे न्यूनतम दाम 20 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,41,915 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया। वहीं, उच्चतम दाम 23 जुलाई को सुबह के सत्र में 1,45,557 रुपए प्रति 10 ग्राम देखा गया।
सोने के साथ चांदी की कीमत में भी तेजी देखने को मिली है।
चांदी का दाम 6,974 रुपए बढक़र 2,22,721 रुपए प्रति किलो हो गया है, जो कि पहले 2,15,474 रुपए प्रति किलो था।
इस हफ्ते चांदी में उच्चतम दाम 22 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,26,238 रुपए प्रति किलो देखा गया। वहीं, न्यूनतम दाम 24 जुलाई को सुबह के सत्र में 2,19,556 रुपए प्रति किलो देखा गया।
आईबीजेए की ओर से दिन में दो बार सुबह और शाम के सत्र में सोने और चांदी की कीमतों को जारी किया जाता है।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सोने का दाम 4,055 डॉलर प्रति औंस और चांदी का दाम 58 डॉलर प्रति औंस के करीब पहुंच गया है।
एक्सपर्ट्स के मुताबिक, सोने और चांदी में तेजी की वजह वैश्विक स्तर अस्थिरता बढऩा है। अमेरिका-ईरान युद्ध के बाद इसमें और बढ़ोतरी हुई है।
उन्होंने आगे कहा कि अगले हफ्ते ब्याज दरों पर आने वाला अमेरिकी फेड का फैसला सोने की दिशा तय करेगा।

Previous articleईपीएफ का ब्याज अभी तक नहीं आया? एसएमएस का इंतजार छोडि़ए, घर बैठे मिनटों में ऐसे चेक करें अपना बैलेंस
Next articleसरकार का बड़ा फैसला, दवा कंपनियों की मार्केटिंग पर लागू किए गए नए सख्त नियम, डॉक्टरों को गिफ्ट और नकद लाभ देने पर रोक