सरकारी कर्मचारियों की बल्ले-बल्ले, सरकार ने भत्ते में किया बंपर इजाफा; एक झटके में हजारों रुपये बढ़ गई सैलरी

Join Us

नई दिल्ली ,(आरएनएस)। केंद्रीय कर्मचारियों को भले ही अभी अपने महंगाई भत्ते (डीए) की बढ़ोतरी का इंतजार हो, लेकिन सरकार ने सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों (ष्टक्कस्श्व) में काम करने वाले अधिकारियों और कर्मचारियों का खजाना खोल दिया है। लोक उद्यम विभाग ने इंडस्ट्रियल डियरनेस अलाउंस (ढ्ढष्ठ्र) यानी औद्योगिक महंगाई भत्ते की नई दरें जारी कर दी हैं। बढ़ती महंगाई से राहत देने के लिए उठाए गए इस बड़े कदम से ऊर्जा, तेल-गैस और इस्पात जैसी दिग्गज सरकारी कंपनियों में काम करने वाले लाखों कर्मचारियों की मासिक सैलरी में जबरदस्त उछाल आने वाला है। सरकार द्वारा जारी आधिकारिक अधिसूचना के मुताबिक, भत्ते की ये नई दरें 1987, 1997, 2007 और 2017 के वेतनमान के तहत आने वाले ष्टक्कस्श्व कर्मचारियों पर लागू की गई हैं। ताजा संशोधन के बाद साल 2017 वेतनमान के तहत आने वाले कर्मचारियों का भत्ता अब 55.7 फीसदी हो गया है। वहीं, 2007 और 1997 के वेतनमान वाले कर्मचारियों का भत्ता बढक़र क्रमश: 241.7 फीसदी और 476.9 फीसदी तक पहुंच गया है। इसके अलावा 1987 वेतनमान के कर्मचारियों के लिए उपभोक्ता मूल्य सूचकांक के आधार पर इसे 18,298 रुपये तय किया गया है।

Previous articleअनुराग जैन को नीति आयोग के सीईओ की जिम्मेदारी
Next articleहाथों पर काली पट्टी बांधकर विधानसभा पहुंचे कांग्रेस विधायक, जंतर-मंतर की घटना और पेपर लीक पर हंगामा