अमेरिका के फ्लोरिडा में सुबह-सुबह पेंसाकोला समुद्री तट पर आराम करना लोगों को भारी पड़ गया। यहां अमेरिकी नौसेना के विशिष्ट ब्लू एजेंल्स जेट अचानक समुद्र किनारे मौजूद लोगों के सिर के ऊपर से गुजर गया, जो बेहद कम ऊंचाई पर थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है, जिसमें लोगों की छतरियां और कुर्सियां तक गिर गईं। इस घटना ने लोगों को चौंका दिया है। हालांकि, इसकी समीक्षा शुरू कर दी गई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, यह घटना ‘ब्रेकफास्ट विद द ब्लूज’ कार्यक्रम के दौरान घटी है।
इस दौरान एक विमान मानक प्रोफाइल से नीचे उड़ा, जिसके परिणामस्वरूप समुद्र तट पर हलचल हुई और वहां मौजूद लोगों की कुर्सियां-छतरियां हिल गईं।
ब्लू एजेंल्स में अपने बयान में बताया कि हमारे गृहनगर के समुदाय, दर्शकों और हमारे पायलटों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है।
उन्होंने बताया कि टीम नेतृत्व इस युद्धाभ्यास से संबंधित परिस्थितियों की समीक्षा कर रहा है।
रिपोर्ट में उन प्रत्यक्षदर्शियों की बातचीत भी शामिल है, जो इस घटना के गवाह बने हैं।
एक महिला ने बताया कि वह पिछले 10 साल से समुद्र किनारे आ रही हैं, लेकिन उन्होंने अपनी जिंदगी में ऐसा अभ्यास कभी नहीं देखा था।
एक अन्य महिला ने बताया कि उनके कान कुछ पहले के लिए सुन्न हो गए और उनका सुनना बंद हो गया, ऐसा लगा कि वह इससे प्रभावित हुए हैं।








