सरकार का बड़ा फैसला, गर्ग और सीबीडीटी चेयरमैन अग्रवाल को मिला सेवा विस्तार

Join Us

केंद्र सरकार ने सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन सचिव सौरभ गर्ग का कार्यकाल एक साल के लिए और केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के चेयरमैन रवि अग्रवाल का कार्यकाल छह महीने के लिए बढ़ा दिया है, साथ ही दो आईपीएस अधिकारियों को सीबीआई में संयुक्त निवेदश के तौर पर पदोन्नति दी है।
ओडिशा कैडर के 1991 बैच के रिटायर्ड आईएएस अधिकारी गर्ग, 31 जुलाई 2027 तक कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर काम करते रहेंगे। उनका मौजूदा कार्यकाल इस महीने के आखिर में खत्म हो रहा है।
कार्मिक मंत्रालय के आदेश के मुताबिक, सांख्यिकी और कार्यक्रम कार्यान्वयन मंत्रालय के प्रमुख होने के साथ-साथ गर्ग राष्ट्रीय सांख्यिकी आयोग के सचिव के तौर पर भी काम करते रहेंगे।
कैबिनेट की नियुक्ति समिति (एसीसी) के फैसले को लागू करने के लिए जारी आदेश में अग्रवाल का सीडीबीटी चेयरमैन के तौर पर कॉन्ट्रैक्ट के आधार पर कार्यकाल भी छह महीने बढ़ाकर इस साल 31 दिसंबर तक कर दिया गया है। वह 1988 बैच के भारतीय राजस्व सेवा (आईआरएस) अधिकारी हैं।
सरकार ने सीबीआई के दो डीआईजी को संयुक्त निवेदश के पद पर पदोन्नति दी है। सीबीआई में अभी डीआईजी के तौर पर काम कर रहे अतुल कुमार ठाकुर, आईपीएस को सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 24 नवंबर, 2028 तक या अगले आदेश तक के लिए मंजूर किया गया है। उसी बैच के आईपीएस अधिकारी पंकज कुमार सिंह, जो अभी सीबीआई में डीआईजी हैं, उन्हें भी सीबीआई में संयुक्त निदेशक नियुक्त किया गया है। उनका कार्यकाल 5 दिसंबर, 2028 तक या अगले आदेश तक के लिए मंजूर किया गया है।
इसके अलावा भी सरकार ने कई नियुक्ति की हैं। इसमें आईआरएस राहुल कुमार को ग्रामीण विकास मंत्रालय में राज्य मंत्री कमलेश पासवान के लिए ऑफिसर ऑन स्पेशल ड्यूटी (ओएसडी) नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति डिप्टी सेक्रेटरी लेवल पर की गई है।
भारत निर्वाचन आयोग के डायरेक्टर कृष्णा कुमार तिवारी (आईएसएस) को सेंट्रल स्टाफिंग स्कीम के तहत उनके सेंट्रल डेप्युटेशन के कार्यकाल को 30 सितंबर, 2026 के बाद दो साल और बढ़ाने के लिए एसीसी की मंजूरी मिल गई है।

Previous articleधार भोजशाला विवाद पर स्ष्ट का बड़ा फैसला, अब रोजाना होगी सुनवाई, जजों ने कहा- हर शब्द संभालकर बोलना होगा
Next articleसीबीएसईका बड़ा फैसला, 10वीं में तीसरी भाषा का असेसमेंट पास करना हुआ अनिवार्य, फेल हुए तो अटक जाएगा सर्टिफिकेट