आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: मेष राशि वालों आज आपका दिन खुशियों से भरा होगा। परिवार का साथ मिलेगा। आज आप किसी नयी जगह पर आज घूमने जायेंगे, जिससे जीवन में एक नया पाठ सीखेंगे। किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे, जिससे आपको मानसिक सुकून मिलेगा।
वृष राशि: वृष राशि वालों आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आपकी आय के साधनों में वृद्धि होगी। आज पारिवारिक गतिविधियों में दिन का ज्यादातर समय बीतेगा और पड़ोस में किसी धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होने का अवसर मिलेगा। आज आप अपने भाई बहनों के साथ किसी दर्शनीय स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपके व्यापार में लाभ के योग हैं। अपनी ऑफिशियल फाइलें और पेपर पूरी तरह कंप्लीट रखें। नौकरी कर रहे लोगों के लिए नए अवसर मिलने की संभावना है। जिन लोगों को पॉलिटिक्स में रूचि है, उन्हें बड़ा पद प्राप्त होने के योग हैं। मान सम्मान में वृद्धि होगी।
कर्क राशि: कर्क राशि वालों आज का दिन आपके लिए नयी खुशियां लायेगा। बिजनेस के सिलसिले में की गई यात्रा आज लाभदायक रहेगी और नए संपर्क बनेगे। आज पूरी मेहनत से काम को करेंगे जिससे उसका परिणाम आपके पक्ष में आएगा।
सिंह राशि: सिंह राशि वालों आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर और बिजनेस के मध्य उचित तालमेल बनाकर रखने से आप अपनी व्यक्तिगत कार्यों के लिए भी समय निकाल पाएंगे जिससे आप शारीरिक और मानसिक रूप से ऊर्जावान महसूस करेंगे।
कन्या राशि: कन्या राशि वालों आज आपका दिन लाभ दायक रहेगा। कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी। आज आपको पैतृक संपत्ति का लाभ मिलेगा। नए लोगों से मेल-जोल बढ़ेगा। जिससे आपके करियर में लाभ होने के योग हैं।
तुला राशि: तुला राशि वालों आज आपको अच्छी सफलता मिलने वाली है। व्यवसायिक स्थल की आंतरिक व्यवस्था में आज कुछ बदलाव लाने की जरूरत है। आज किसी तरह के लेन-देन से जुड़े मामलों को लेकर सचेत रहें। जनसंपर्क को और मजबूत बनाने की जरूरत है।
वृश्चिक राशि: वृश्चिक राशि वालों आज आपका दिन शानदार रहेगा। संतान की प्रगति से जुड़ा शुभ समाचार मिलने से घर में खुशी का माहौल रहेगा। आपको अपनी विशेष योग्यता और काबिलियत के बल पर आज खास उपलब्धि मिलने वाली है। माता पिता के स्वास्थ्य का विशेष रूप से ध्यान देना होगा।
धनु राशि: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए नई उमंगों से भरा रहने वाला है। आज घर परिवार में सुखद माहौल बना रहने से आपका मन अच्छा रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों को अपना टारगेट पूरा करने के लिए ओवरटाइम करना पड़ सकता है। आज पारिवारिक माहौल सुखद रहेगा।
मकर राशि: मकर राशि वालों आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आज आपके अन्दर काम करने की क्षमता में इंप्रूवमेंट होगा जिस कारण आप कई दिनों के रुके काम को भी पूरा कर लेंगे। आज किये गए कार्यों का अच्छा परिणाम आने वाले दिनों में देखने को मिल सकता है इसलिए अपने काम को पूरी लगन व मेहनत से करें लाभ अवश्य होगा।
कुम्भ राशि: कुम्भ राशि वालों आज आपका दिन बेहतर रहेगा। सरकारी सेवा से जुड़े लोगों के प्रमोशन के चांसेस हैं। अच्छे पद पर कहीं ट्रांसफर के भी योग हैं। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे जातक किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे जिससे कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप संपत्ति खरीदने का मन बना सकते है।
मीन राशि:मीन राशि वालों आज आपका दिन आपके लिए भाग्यशाली रहेगा। कार्यक्षेत्र में आने वाली समस्त समस्याओं का आज समाधान मिलेगा। आज आप जॉब चेंज करने की सोचेंगे। नौकरी में कहीं ट्रांसफर हो सकता है।

Previous articleविधायिका की गरिमा लांछित
Next article23 साल की कानूनी लड़ाई के बाद पिता को मिला इंसाफ, बेटी की मौत के मामले में हाईकोर्ट ने 37 लाख रुपये मुआवजा देने का दिया आदेश