एलपीजी से भरे टैंकर में लगी भीषण आग, कड़ी मशक्कत के बाद पाया काबू

Join Us

गुना,(ए.)। मध्य प्रदेश के गुना जिले के रूठियाई क्षेत्र में नेशनल हाईवे-46 पर रविवार शाम गेल के एलपीजी से भरे टैंकर में अचानक आग लग गई। सूचना मिलते ही दमकल का गाड़ी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।जानकारी के अनुसार, गेल का टैंकर गैस भरकर निकला था। रविवार शाम करीब 5 बजे रूठियाई स्थित पंचवटी होटल के सामने पहुंचते ही उसमें अचानक आग लग गई। देखते ही देखते टैंकर आग की लपटों से घिर गया, जिसके बाद प्रशासन ने सुरक्षा की दृष्टि से हाईवे पर दोनों तरफ का यातायात रोक दिया।सूचना मिलते ही कलेक्टर किशोर कुमार कन्याल के निर्देश पर एसडीएम, पुलिस और अन्य संबंधित विभागों की टीमें मौके पर पहुंचीं। गेल की फायर टीम ने फोम फायर ब्रिगेड की सहायता से आग पर नियंत्रण पाया। फोम आधारित दमकल की मदद से आग बुझाई गई। फिलहाल स्थिति पूरी तरह नियंत्रण में है और क्षेत्र में सतर्कता बरती जा रही है। आग शांत होने के बाद हाईवे के एक हिस्से पर यातायात शुरू कर दिया गया है कलेक्टर कन्याल ने बताया कि टैंकर में लगी आग पर काबू पा लिया गया है। अतिरिक्त सुरक्षा के लिए दोबारा फोम का छिडक़ाव कराया जाएगा। इसके बाद टैंकर को हटाकर हाईवे के दूसरे हिस्से पर भी यातायात सामान्य कर दिया जाएगा। अधिकारियों ने लोगों से घटना स्थल के आसपास अनावश्यक भीड़ नहीं लगाने की अपील की है।

Previous articleगुजरात-हैदराबाद समेत इन राज्यों में चलेगी देश की पहली बुलेट ट्रेन, इस दिन हो सकती है शुरुआत
Next articleदिल्ली ईवी नीति पर क्रिसिल की चिंता: दोपहिया वाहनों में इलेक्ट्रिक बदलाव सबसे बड़ी चुनौती