दतिया उपचुनाव-नरोत्तम नहीं, भाजपा ने आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया

Join Us

दतिया(आरएनएस)। भाजपा ने पिछला विधानसभा चुनाव हारे पूर्व गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा को दतिया उपचुनाव का टिकट नहीं दिया। पार्टी ने शुक्रवार को आशुतोष तिवारी को उम्मीदवार बनाया है। नाम का ऐलान होते ही दतिया में व्यापारी सडक़ पर उतर आए हैं। वहीं, उपचुनाव की घोषणा के बाद से नरोत्तम मिश्रा चुनावी तैयारियों में जुटे थे। सभाएं करके अपनी पुरानी गलतियों पर माफी मांग रहे थे। उन्होंने बुधवार को नामांकन फॉर्म भी खरीद लिया था। शुक्रवार को नामांकन दाखिल करने की चर्चा थी। अब तक 13 लोगों ने नामांकन फॉर्म खरीदा है। इनमें से 4 ने जमा कर दिया है। बता दें, आशुतोष तिवारी ने 2023 में सेवढ़ा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा का टिकट मांगा था, लेकिन यह टिकट प्रदीप अग्रवाल को दिया गया। तिवारी भाजपा के संभागीय संगठन मंत्री रह चुके हैं। इसके अलावा, वे हाउसिंग बोर्ड के चेयरमैन (कैबिनेट मंत्री के दर्जे के साथ) के पद पर भी रहे हैं।

Previous articleमणिपुर में छह नगा नागरिकों की हत्या का मामला, एनआईए ने दो लोगों को किया गिरफ्तार
Next articleदेशभर में मानसून का कहर: उत्तर प्रदेश में 19 की मौत, उत्तराखंड में 1,000 लोग फंसे; उफान पर नदियां, कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित