ईरान में धमाकों के बीच अयातुल्लाह अली खामेनेई निधन के 132 दिन बाद मशहद में सुपुर्द-ए-खाक

Join Us

ईरान के दिवंगत सर्वोच्च नेता अयातुल्लाह अली खामेनेई को शुक्रवार तडक़े उनके गृहनगर मशहद में सुपुर्द-ए-खाक किया गया। खामेनेई का निधन 28 फरवरी को अमेरिकी-इजरायल हमले में हुआ था, जिसके 132 दिन बाद उनको एक विशेष समारोह के बाद दफनाया गया है। ईरान पर करीब 37 वर्षों तक शासन करने वाले अली खामेनेई को शिया इस्लाम के सबसे पवित्र स्थलों में एक, मशहद में इमाम रजा तीर्थ में आठवें शिया इमाम के मकबरे में दफन किया गया है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अली खामेनेई के 4 पुत्रों में से 3 अंतिम संस्कार में शामिल रहे। सबसे बड़े बेटे मुस्तफा ने अंतिम संस्कार की नमाज पढ़ाई। उनके दूसरे बेटे और उत्तराधिकारी मोजतबा समारोह में नहीं दिखे। अली खामेनेई के साथ उनके परिवार के 4 सदस्यों का भी अंतिम संस्कार हुआ। उनकी अंतिम यात्राएं 4 जुलाई से शुरू हुई थी। मशहद में अतिम दिन सडक़ों पर भारी भीड़ उमड़ी। इस दौरान जमीन के आसमान तक सुरक्षा व्यवस्था कड़ी थी।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, खामेनेई के अंतिम संस्कार के दौरान अमेरिकी-इजरायली मिसाइल ने बुशहर के बाहरी इलाके में स्थित एक सैन्य मुख्यालय को निशाना बनाया, जहां तेहरान का एकमात्र नागरिक परमाणु संयंत्र स्थित है। बुशहर प्रांत के उप राज्यपाल एहसान जहानियन ने इसकी पुष्टि है। इसके अलावा, दक्षिणी शहर कोनारक में 3 और विस्फोटों की आवाज सुनी गई है। इन हमलों में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। हालांकि, अमेरिका ने हमलों से इनकार किया है।

Previous articleभारत की ऊर्जा सुरक्षा मजबूत होगी, ओएनजीसी मंगलुरु में बनाएगा बड़ा तेल भंडार
Next articleअमेरिका और ईरान के बीच चल रही है तकनीकी बातचीत