मणिपुर के कांगपोकपी में सशस्त्र समूहों की गोलीबारी में मां-बेटी घायल, 3 घरों में आग लगाई

Join Us

इंफाल(आरएनएस)। मणिपुर में रविवार को एक बार फिर हिंसा फैलाने की कोशिश की गई। यहां कांगपोकपी जिले के थिंगखोंगजांग गांव में अज्ञात हथियारबंद बदमाशों ने गोलीबारी की, जिसमें 2 लोग घायल हो गए।रिपोर्ट के मुताबिक, घायलों की पहचान नेन्गनेइचोंग किपगेन (56) और उनकी बेटी लामनेइंगा किपगेन (8), के रूप में हुई है। उनकी जांघों में गोली लगी है। दोनों को इम्फाल में भर्ती कराया गया है। इलाके में तनाव व्याप्त है।थिंगखोंगजांग गांव में हुई गोलीबारी के बाद इलाके में हडक़ंप मच गया और लोगों ने विरोध-प्रदर्शन किया। इसी बीच, पास के सेत्जांग गांव में कम से कम 3 घरों में आग लगा दी गई। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। घटना को लेकर कुकी समुदाय का नेतृत्व करने वाली संस्था कुकी इनपी मणिपुर (केआईएम) ने निंदा की है और इसके लिए एनएससीएन -मुइवा और उसके कथित प्रॉक्सी गुट, जुफ-कामसन के सशस्त्र कैडरों को जिम्मेदार बताया है।

यह घटना जून में, हुए विरोध प्रदर्शन के कुछ दिन बाद घटी है।

तब कांगपोकपी जिले में गोलीबारी हुई थी, जिसमें 3 कुकी युवक घायल हुए थे। उनको रिम्स में भर्ती कराया गया था, तभी लोगों ने घायलों को हथियारबंद उग्रवादी बताया था। इसको लेकर काफी तनाव फैला था। केआईएम ने सुरक्षा बलों की भूमिका पर भी सवाल उठाया है। उसने कहा कि पास में तैनात 86वीं बटालियन, एफ कंपनी की मौजूदगी के बावजूद यह हमला हुआ है।

Previous articleमहाराष्ट्र में भारी बारिश से मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे बंद; ट्रेनें ठप, 10 की मौत
Next articleराम मंदिर ट्रस्ट ने चंपत राय का इस्तीफा स्वीकारा, अब वीएचपी के बजरंग बागड़ा होंगे महासचिव