मोहाली हत्याकांड: 6.3 फीट लंबे पति का मर्डर कर सूटकेस में छिपाई थी लाश, 9 साल बाद कोर्ट ने पत्नी को सुनाई उम्रकैद

Join Us

बहुचर्चित एकम सिंह ढिल्लों हत्याकांड में करीब नौ साल बाद अदालत ने बड़ा फैसला सुनाते हुए पत्नी सीरत कौर को उम्रकैद की सजा सुनाई है। मामला 19 मार्च 2017 का है।
करीब 6.3 फीट लंबे ऑटो चालक एकम सिंह ढिल्लन (40) की हत्या के बाद उनके शव को करीब दो बाय ढाई फीट के सूटकेस में पैक कर फेज-3बी1 में खड़ी उनकी बीएमडब्ल्यू कार की पिछली सीट पर रख दिया गया था।
शव इतनी बेरहमी से मोडक़र सूटकेस में रखा गया था कि पुलिस अधिकारी भी मौके पर हैरान रह गए थे। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि एकम सिंह की मौत गोली लगने से हुई थी।
जांच में यह भी पाया गया कि हत्या के बाद घर में मौजूद खून के निशान और अन्य साक्ष्यों को मिटाने का प्रयास किया गया। अतिरिक्त जिला एवं सत्र न्यायाधीश हरदीप सिंह की अदालत ने हत्या, साक्ष्य मिटाने और आर्म्स एक्ट के तहत दोषी करार दे सीरत को भारतीय दंड संहिता की धारा 302 के तहत आजीवन कठोर कारावास और 50 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई।

Previous articleफिल्मों और ओटीटी कंटेंट की पायरेसी पर तुरंत रोक लगाए टेलीग्राम’, केंद्र सरकार ने 15 दिन में मांगी एक्शन रिपोर्ट
Next articleपूरे भारत में मानसून हुआ एक्टिव, भारी बारिश, समुद्र में आंधी-तूफान और तेज हवाओं की चेतावनी