गांदरबल में सोनमर्ग सुरंग के पास सीआरपीएफ की गाड़ी पलटी, हादसे में 6 जवान घायल

Join Us

जम्मू-कश्मीर के गांदरबल जिले में शुक्रवार को एक सडक़ हादसे में केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 6 जवान घायल हो गए। श्रीनगर-लेह राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनमर्ग के गगनगीर सुरंग के पास सीआरपीएफ का एक वाहन अचानक अनियंत्रित होकर सडक़ से फिसल गया।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन का संतुलन बिगडऩे के कारण यह हादसा हुआ। दुर्घटना के समय वाहन में सवार छह जवान घायल हो गए। हादसे के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और सभी जवानों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
घायल जवानों को घटनास्थल पर प्राथमिक उपचार देने के बाद बेहतर इलाज के लिए गुंड स्थित सीआरपीएफ शिविर और नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया। अधिकारियों के अनुसार, सभी जवानों का इलाज जारी है।
घटना के बाद स्थानीय पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस और संबंधित एजेंसियां यह पता लगाने में जुटी हैं कि हादसा चालक से हुई चूक, तकनीकी खराबी या किसी अन्य कारण से हुआ। जांच पूरी होने के बाद ही दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।

Previous articleदिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे शुरू होने के 3 महीने बाद रास्ते में बड़े-बड़े गड्ढे, हादसा होते-होते बचा
Next articleअदाणी ग्रुप पर निवेशकों का बढ़ा भरोसा, एईएल क्यूआईपी को मिला 38,000 करोड़ रुपये का जबरदस्त रिस्पॉन्स