अदाणी ग्रुप, आईएचसी के साथ मिलकर ओडिशा में बनाएगा नया एल्युमीनियम प्लांट, एक लाख रुपए से अधिक होंगे निवेश

Join Us

अदाणी ग्रुप ने गुरुवार को अबु धाबी की इंटरनेशनल होल्डिंग कंपनी (आईएचसी) के साथ मिलकर ओडिशा में नया एल्युमीनियम प्लांट लगाने का ऐलान किया है। इसमें 11.5 अरब डॉलर (करीब 1.08 लाख करोड़ रुपए) का निवेश प्रस्तावित है।
इस प्रस्तावित एल्युमीनियम प्रोजेक्ट के लिए भुवनेश्वर में आयोजित एमओयू हस्ताक्षर समारोह में, अदाणी पोर्ट्स एंड स्पेशल इकोनॉमिक जोन लिमिटेड (एपीएसईजेड) के मैनेजिंग डायरेक्टर करण अदाणी ने कहा कि अदाणी ग्रुप का यह प्रोजेक्ट असल में ग्लोबल स्तर पर उसकी महत्वाकांक्षा को दिखाता है।
करण अदाणी ने कहा, 11.5 अरब डॉलर (लगभग 1.08 लाख करोड़ रुपए) के प्रस्तावित निवेश के साथ, यह दुनिया भर में एल्युमीनियम इकोसिस्टम में किए गए सबसे अहम निवेशों में से एक है। लेकिन इसकी असली अहमियत सिर्फ निवेश की रकम में नहीं है, बल्कि इसके असर की गहराई में है।
लोगों को संबोधित करते हुए करण अदाणी ने कहा, हम यहां सिर्फ ऐतिहासिक एमओयू के गवाह बनने के लिए नहीं, बल्कि ओडिशा के लिए एक नए आर्थिक अध्याय की शुरुआत करने के लिए इक_ा हुए हैं, जो भारत की विकास यात्रा को आकार देगा और उसे गति देगा।
इस प्रोजेक्ट का असली महत्व न केवल निवेश के आकार में है, बल्कि इसके असर की गहराई में भी है।
करण अदाणी ने कहा, यह प्रोजेक्ट पूरी एल्युमीनियम वैल्यू चेन को एक इंटीग्रेटेड इकोसिस्टम में एक साथ लाता है। इसमें सालाना लगभग 4 मिलियन टन क्षमता वाली एल्युमिना रिफाइनरी, सालाना लगभग 2 मिलियन टन क्षमता वाला एल्युमीनियम स्मेल्टर और सालाना लगभग 1 मिलियन टन क्षमता वाला डाउनस्ट्रीम एल्युमीनियम पार्क शामिल है।
इसे लगभग 4,000 मेगावाट की कैप्टिव पावर क्षमता और लगभग 400 मेगावाट के ग्रीन एनर्जी का सपोर्ट मिलेगा।
उन्होंने बताया, ये आंकड़े सिर्फ संख्याएं नहीं हैं। ये एक नए औद्योगिक भविष्य की नींव हैं। निर्माण के दौरान, यह प्रोजेक्ट लगभग 35,000 नौकरियां पैदा करेगा। ऑपरेशन के दौरान, यह लगभग 18,500 नौकरियों को सृजित करेगा।
करण अदाणी ने कहा, इनमें से हर आंकड़े के पीछे एक परिवार, एक सपना, कोई युवा जो हुनर सीख रहा है, कोई छोटा बिजनेस जिसे ऑर्डर मिला है, कोई स्थानीय उद्यमी जिसे बाजार मिला है, और कोई समुदाय जो नए मौके देख रहा है – ये सब शामिल हैं।
उन्होंने आगे कहा, आईएचसी और सभी पार्टनर, हम ओडिशा और भारत में आपके भरोसे का स्वागत करते हैं।

Previous articleकमरे से युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोडक़र पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच
Next articleईवी अपनाने से 2030 तक आयात बिल में एक लाख करोड़ रुपये की बचत संभव