कमरे से युवक-युवती के शव मिले, दरवाजा तोडक़र पहुंची पुलिस, प्रेम प्रसंग के एंगल पर जांच

Join Us

सहारनपुर के कोतवाली सदर बाजार क्षेत्र स्थित एसबीआई कॉलोनी में बुधवार देर रात एक बंद कमरे से लैब टेक्नीशियन और एक युवती के शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस ने दरवाजा तोडक़र कमरे में प्रवेश किया और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला प्रेम प्रसंग से जुड़ा प्रतीत हो रहा है, हालांकि मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम और फोरेंसिक जांच के बाद ही होगी।
पुलिस के अनुसार, सूचना मिली थी कि एसबीआई कॉलोनी स्थित एक मकान का कमरा अंदर से बंद है और काफी देर तक आवाज देने के बावजूद कोई दरवाजा नहीं खोल रहा। मौके पर पहुंची सदर बाजार पुलिस ने खिडक़ी से अंदर देखा तो संदिग्ध स्थिति दिखाई दी। इसके बाद स्थानीय लोगों की मौजूदगी में दरवाजा तोड़ा गया।
कमरे के अंदर एक युवक और एक युवती मृत अवस्था में मिले। सूचना पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह और पुलिस अधीक्षक नगर व्योम बिंदल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

Previous articleप्रदूषण नियंत्रण के लिए स्थायी व्यवस्था लागू, सीएम रेखा गुप्ता बोलीं- बिना पीयूसी नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल
Next articleअदाणी ग्रुप, आईएचसी के साथ मिलकर ओडिशा में बनाएगा नया एल्युमीनियम प्लांट, एक लाख रुपए से अधिक होंगे निवेश