लंगाना के युवक की ब्रिटेन में हुई संदिग्ध परिस्थितियों मौत

Join Us

उच्च शिक्षा के लिए यूनाइटेड किंगडम (यूके) में रहकर पढ़ाई कर रहे तेलंगाना के कामारेड्डी जिले के 25 वर्षीय छात्र की शनिवार को संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवक के परिवार ने इसकी पुष्टि की है।
रिपोर्ट के अनुसार, मृतक की पहचान कामारेड्डी जिले के तलमडला गांव निवासी एस श्रीनाथ रेड्डी के रूप में हुई है। परिवार के सदस्यों के अनुसार, वह लगभग 14 महीने पहले ही पढ़ाई के लिए लंदन गया था।
श्रीनाथ के पिता मधुसूदन रेड्डी ने बताया कि परिवार को अभी उनके बेटे की मौत के आसपास की परिस्थितियों के बारे में स्पष्टता नहीं मिली है। उन्होंने केंद्र और तेलंगाना सरकार से बेटे के शव को वापस लाने में तेजी लाने कीअपील की है। श्रीनाथ लीसेस्टर स्थित डी मोंटफोर्ट विश्वविद्यालय से मास्टर डिग्री की पढ़ाई कर रहे थे। उनके चचेरे भाई सनोज और मनीष ने बताया कि श्रीनाथ के शव को वापस लाने में बहुत अधिक खर्च होने वाला है।
पिता मधुसूदन ने बताया कि श्रीनाथ के 22 जून की रात को बात करने के दौरान कुछ भी असामान्य नहीं दिखा था। श्रीनाथ ने कथित तौर पर उसी रात एक जन्मदिन की पार्टी में भाग लिया था। परिवार के एक रिश्तेदार, जिनका बेटा भी लंदन में रहता है, ने बताया कि श्रीनाथ के साथ कमरे में रहने वालों ने कथित तौर पर 23 जून की सुबह उसका शव बरामद किया था। उन्होंने श्रीनाथ के आत्महत्या करने का संदेह जताया है।

Previous articleअमेरिकी हवाई हमलों ने ईरान के 10 ठिकानों को बनाया निशाना, तेहरान का भी जवाबी हमला
Next articleकराची में सुरक्षाबलों के कैंप पर हमला, 6 आतंकी और 4 जवानों की मौत