प्रीमियर के बाद से राख ने जबरदस्त सफलता हासिल की है. यह पिछले दो साल में प्राइम वीडियो इंडिया की सबसे बड़ी ओरिजिनल सीरीज डेब्यू बनकर उभरी है. इसके साथ ही यह 23 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर चुकी है और 60 देशों की टॉप 10 लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है.
प्राइम वीडियो पर ग्लोबल प्रीमियर के कुछ ही दिनों में राख सबसे ज्यादा पसंद की जाने वाली और चर्चा में रहने वाली प्राइम ओरिजिनल सीरीज बन गई है. 12 जून को दुनियाभर में रिलीज हुई यह 8 एपिसोड की फिक्शनल क्राइम ड्रामा सीरीज नैतिकता, अपराध और न्याय के बीच के जटिल रिश्तों के साथ-साथ अपनों को खोने के दर्द को बेहद संवेदनशील तरीके से दिखाती है.
एंडेमोल शाइन इंडिया ने भाडीपा के साथ मिलकर इस सीरीज का निर्माण किया है. राख को दुनिया भर के दर्शकों का शानदार रिस्पॉन्स मिला है और यह प्राइम वीडियो की दुनिया की नंबर 1 गैर-अंग्रेजी सीरीज बन गई है. यह 23 देशों में नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है, जबकि 60 देशों की टॉप 10 लिस्ट में भी अपनी जगह बना चुकी है. रिलीज के सिर्फ दो हफ्तों के भीतर राख पिछले दो साल में प्राइम वीडियो इंडिया पर सबसे बड़ी भारतीय ओरिजिनल डेब्यू सीरीज भी बन गई है.
राख को क्रिटिक्स, दर्शकों और इंडस्ट्री से जुड़े लोगों ने जमकर सराहा है. इस सीरीज को एक ऐसी दमदार और लंबे समय तक याद रहने वाली कहानी बताया जा रहा है, जिसने क्राइम थ्रिलर के लिए एक नया बेंचमार्क सेट किया है. सीरीज में कलाकारों की परफॉर्मेंस की भी खूब तारीफ हो रही है. अली फजल के शानदार और करियर की सबसे बेहतरीन मानी जा रही परफॉर्मेंस से लेकर सोनाली बेंद्रे के एक दुखी मां के किरदार, आमिर बशीर के टूटे हुए पिता के इमोशनल रोल और आकाश मखीजा व रामदीप यादव द्वारा बाबू और रज्जो के किरदारों को बेहद खौफनाक अंदाज़ में निभाने तक, हर कलाकार ने दर्शकों पर गहरी छाप छोड़ी है. पूरी स्टारकास्ट ने मिलकर इस कहानी को इतनी गहराई और असरदार तरीके से पेश किया है कि क्रेडिट्स खत्म होने के बाद भी इसकी चर्चा लगातार जारी है.
सीरीज के क्रिएटर्स, राइटर्स और को-डायरेक्टर्स अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने कहा, राख का हर सीन इस सोच के साथ बनाया गया कि हर छोटी से छोटी डिटेल बिल्कुल सही हो और हम पूरी ईमानदारी के साथ वही कहानी कहें, जिस पर हमें पूरा भरोसा था.
प्रोसित रॉय के निर्देशन में बनी राख का निर्माण एंडेमोल शाइन इंडिया ने भाडीपा के सहयोग से किया है. इसके प्रोड्यूसर्स दीपक धर, ऋषि नेगी, मृणालिनी जैन और श्याम राठी हैं. सीरीज को अनुशा नंदकुमार और संदीप साकेत ने क्रिएट, लिखा और को-डायरेक्ट किया है, जबकि इसके डायलॉग्स आयुष त्रिवेदी ने लिखे हैं. सीरीज में सोनाली बेंद्रे, अली फजल और आमिर बशीर मुख्य भूमिकाओं में हैं. इनके साथ आकाश मखीजा, रामदीप यादव, दिव्या शर्मा, विवान शर्मा, अंशुल चौहान, राकेश बेदी और दिव्येंदु भट्टाचार्य भी अहम किरदारों में नजर आ रहे हैं. राख फिलहाल भारत समेत दुनिया के 240 से ज़्यादा देशों और क्षेत्रों में प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम हो रही है.








