फीफा विश्व कप 2026: फ्रांस और सेनेगल ने अपने-अपने मुकाबले जीते, मैच में ये रिकॉर्ड्स बने

Join Us

फीफा विश्व कप 2026 में ग्रुप-आई के 2 मुकाबले खेले गए। फ्रांस ने नॉर्वे को 4-1 से हराया और सेनेगल ने इराक को 5-0 से मात दे दी। नॉर्वे ने सबको चौंकाते हुए अपनी टीम में 10 बदलाव किए थे। इराक इस हार के बाद विश्व कप 2026 से बाहर हो गया। वहीं, फ्रांस और नॉर्वे अगले नॉकआउट में अपनी जगह बना ली है। सेनेगल भी राउंड ऑफ-32 में अपनी जगह लगभग पक्की कर चुकी है।
फ्रांस के स्टार खिलाड़ी उस्मान डेम्बेले ने मैच के 7वें, 20वें और 32वें मिनट में गोल दागे। उन्हें इस शानदार प्रदर्शन के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। फ्रांस के लिए उनके अलावा एक गोल देजिरे डूए 90+4 वें मिनट में किया। नॉर्वे के लिए मैच का एकमात्र गोल थेलो आसगार्ड ने 21वें मिनट में किया। किलियन एम्बाप्पे मैच में एक भी गोल नहीं कर सके। हालांकि, उन्होंने 2 गोल में असिस्ट किया।
सेनेगल के लिए पहले हाफ में एक गोल आया। चौथे मिनट में हबीब डियारा ने गोल दागा। इसके बाद दूसरे हाफ में उन्होंने 4 गोल कर दिए। 56वें मिनट में इस्माइला सार ने गोल किया। 56वें और 58वें मिनट में पापे गुएये ने गोल दागे। आखिरी गोल इलिमान एनडियाये ने 82वें मिनट में किया। इराक के लिए कोई गोल नहीं आया। रेबिन सुलाका को 13वें मिनट में रेड कार्ड मिल गया, इसके बाद टीम 10 खिलाडिय़ों के साथ खेली।
नॉर्वे ने फीफा विश्व कप 2026 में अपनी शुरुआती एकादश में बड़े बदलाव किए। टीम किसी मैच में शुरुआती एकादश में 10 या उससे अधिक बदलाव करने वाली दुनिया की सिर्फ चौथी टीम बनी। इससे पहले स्पेन ने 2006 विश्व कप में सऊदी अरब के खिलाफ मुकाबले में 11 बदलाव किए थे। वहीं, बेल्जियम और ब्राजील ने अपने-अपने मैचों में 10-10 बदलाव किए थे। अब नॉर्वे भी इस खास सूची में शामिल हो गया है।
फ्रांस ने फीफा विश्व कप में लगातार चौथे मैच में 3 या उससे अधिक गोल दागा है। विश्व कप में 2002 के बाद यह पहली बार हुआ है। इससे पहले स्पेन ने 1998 से 2002 के बीच लगातार 4 मुकाबलों में 3 या उससे अधिक गोल किए थे। वहीं, गोलकीपर माइक मेन्यां पेनल्टी बचाने वाले 1986 के बाद फ्रांस के पहले गोलकीपर बने। उनसे पहले यह उपलब्धि जोएल बाट्स ने हासिल की थी।
सेनेगल फीफा विश्व कप में 5 गोल दागने वाली पहली अफ्रीकी टीम बन गई है। वहीं, इलिमान एनडियाये विश्व कप इतिहास के पहले खिलाड़ी बने, जिन्होंने सब्सीट्यूट खिलाड़ी के तौर पर मैदान पर उतरने के बाद गोल किया, एक गोल में सहयोग दिया, विरोधी टीम के पेनल्टी क्षेत्र में 5 बार गेंद को छुआ और 5 सफल ड्रिब्लिंग भी की। उनके हरफनमौला खेल ने सेनेगल की जीत में अहम भूमिका निभाई।

Previous articleमहिला टी-20 विश्व कप 2026: श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को हराया, ये बने रिकॉर्ड्स
Next articleफीफा विश्व कप 2026: स्पेन ने उरुग्वे को हराया, काबो वर्दे ने नॉकआउट में बनाई जगह