राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय और सदस्य अनिल मिश्रा ने दिया इस्तीफा

Join Us

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर चंदा चोरी मामले में बड़ा मोड़ आया है। करीब 8 लोगों की गिरफ्तारी के बाद श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चंपत राय ने पद से इस्तीफा दे दिया है। उनके साथ ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी पद छोड़ा है। कई अन्य ट्रस्ट के पदाधिकारियों के इस्तीफा देने की बात सामने आ रही है। हालांकि, अभी तक आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है।
उत्तर प्रदेश सरकार ने चंदा चोरी के मामले में विशेष जांच दल गठित किया था, जिसमें अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। मामले में नामजद एफआईआर दर्ज हुई है। पुलिस ने चंपत राय के ड्राइवर रामाशंकर यादव उफऱ् टिन्नू समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया है। नमें नकदी गिनती संचालन प्रमुख अनुकल्प मिश्रा, नकदी गिनती कर्मचारी सुभाष श्रीवास्तव, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव, लवकुश मिश्रा, रमा शंकर मिश्रा शामिल हैं।

Previous articleघर की पाबंदी और 30 लाख के कर्ज में डूबी बेटी ने किया पूरे परिवार का कत्ल; बेंगलुरु ट्रिपल मर्डर केस में बड़ा खुलासा
Next articleअब पुलिस थाने के चक्कर काटना बंद! देश में जल्द लागू होगी ई-ज़ीरो एफआईआर, घर बैठे दर्ज होगी शिकायत