आईसीसी रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे में दूसरे स्थान पर पहुंचे, मैट हेनरी बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज

Join Us

इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) ने खिलाडिय़ों की रैंकिंग जारी की है, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान शुभमन गिल को फायदा हुआ है। अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के खिलाफ संपन्न हुई वनडे सीरीज में कमाल की बल्लेबाजी करने वाले गिल अब 50 ओवर प्रारूप में दूसरी रैंकिंग वाले बल्लेबाज बने हैं। टेस्ट में जो रूट और मैट हेनरी क्रमश: बल्लेबाजी और गेंदबाजी में शीर्ष स्थान हासिल किए। आइए रैंकिंग पर एक नजर डालते हैं।
गिल को 3 पायदान का फायदा हुआ है। अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज में गिल ने 2 पारियों में 238.00 की औसत और 135.22 की स्ट्राइक रेट के साथ 238 रन बनाए थे। उन्होंने धर्मशाला वनडे में नाबाद 84 रन बनाए और इसके बाद लखनऊ वनडे में बड़ा शतक (154) लगाया था। चेन्नई में हुए सीरीज के तीसरे वनडे में उन्हें बल्लेबाजी नहीं मिली थी। वहीं, विराट कोहली एक पायदान के नुकसान के साथ तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं।
न्यूजीलैंड के मैट हेनरी टेस्ट प्रारूप में संयुक्त रूप से नंबर-1 गेंदबाज बने हैं। उन्होंने भारत के दिग्गज जसप्रीत बुमराह की बराबरी की है। बता दें कि बुमराह और हेनरी के 870 रेटिंग अंक हैं। हेनरी ने इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे ओवल टेस्ट में कुल 11 विकेट (5/80 और 6/29) चटकाए थे। इस प्रदर्शन का फायदा उन्हें टेस्ट रैंकिंग में हुआ है। हेनरी ने 6 पायदान की बड़ी छलांग लगाई है।
जो रूट ने ओवल टेस्ट में 46 और 77 रन की पारियां खेलीं थी। वह एक बार फिर बल्लेबाजों की रैंकिंग में शीर्ष पर काबिज हो गए हैं। उन्होंने अपने साथी खिलाड़ी हैरी ब्रूक और ट्रेविस हेड को पीछे छोड़ते हुए ये मुकाम हासिल किया है। रूट के अब 871 रेटिंग अंक हैं। वहीं, ब्रूक 866 रेटिंग अंको के साथ दूसरे और हेड 853 रेटिंग अंको के साथ तीसरे स्थान पर खिसक गए हैं।
ताजा रैंकिंग में न्यूजीलैंड के ग्लेन फिलिप्स और हेनरी निकोल्स को भी फायदा हुआ है। इन दोनों बल्लेबाजों ने ओवल टेस्ट में शतक लगाए थे। फिलिप्स 8 पायदान ऊपर चढक़र 31वें स्थान पर पहुंच गए, जबकि निकोल्स 13 पायदान की छलांग लगाकर 40वें स्थान पर आ गए। वहीं, रचिन रवींद्र ने बल्लेबाजी रैंकिंग में शीर्ष-10 में वापसी की। गेंदबाजों में जोफ्रा आर्चर (50वें) और जैकब बेथेल (85वें) ने भी उल्लेखनीय बढ़त हासिल की।

Previous articleफीफा विश्व कप 2026: क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराया
Next articleराम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला, ट्रस्ट ने चोरों के खिलाफ दर्ज कराई एफआईआर, सीसीटीव्ही में आए थे नजर