फीफा विश्व कप 2026: क्रोएशिया ने पनामा को 1-0 से हराया

Join Us

फीफा विश्व कप 2026 में क्रोएशिया फुटबॉल टीम ने पनामा फुटबॉल टीम को 1-0 से हराते हुए अपनी पहली जीत दर्ज की। क्रोएशिया की ओर से आंटे बुदिमिर ने इकलौता गोल किया, जो निर्णायक साबित हुआ। यह पनामा की मौजूदा टूर्नामेंट में लगातार दूसरी हार साबित हुई। इस शिकस्त के साथ ही पनामा की टीम के राउंड ऑफ-32 में पहुंचने की उम्मीदों को बड़ा झटका लगा। अपने आखिरी ग्रुप मैच में पनामा को इंग्लैंड से भिडऩा है।
पहले हाफ में पनामा ने आक्रामक शुरुआत की, जिसमें क्रोएशिया की टीम दबाव में नजर आई। पनामा की मजबूत रक्षापंक्ति ने क्रोएशिया के इवान पेरिसिच और लुका मोड्रिच जैसे अनुभवी खिलाडिय़ों के आक्रमण को रोका। इसी बीच शुरुआत में मैच धीमा और कम मौकों वाला रहा। मैच के 24वें मिनट में क्रिस्टियन मार्टिनेज ने फ्रीकिक हासिल की, जिसका वह फायदा नहीं उठा सके। लगातार प्रयासों के बीच पहला हाफ गोलरहित रहा।
दूसरे हाफ की शुरुआत में क्रोएशिया ने रणनीतिक बदलाव किए, जिसमें बुदिमिर और क्रामारिच को मैदान पर उतारा। मैच के 54वें मिनट में स्टानिसिच के दाहिने छोर से शानदार क्रॉस पर बुदिमिर ने गोल कर अपनी टीम को 1-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद क्रोएशिया ने दबाव बढ़ाया, लेकिन गोल करने के कई मौके बर्बाद हुए। आखिर में पनामा के जवाबी हमले के बावजूद मुकाबले में कोई और गोल नहीं देखने को मिला।
मैच में क्रोएशिया ने गोल करने की 6 बार कोशिश की और 3 बार टारगेट पर शॉट लगाए। दूसरी तरफ पनामा ने 8 बार ही कोशिश की और सिर्फ 3 बार टारगेट पर शॉट लगाए। इस रोचक मैच में क्रोएशिया के पास 58 प्रतिशत समय बॉल का कब्जा रहा। क्रोएशिया ने 83 प्रतिशत एक्यूरेसी के साथ 493 पास पूरे किए। पनामा ने 387 पास किए, जिसमें उनकी एक्यूरेसी 82 प्रतिशत की रही।

Previous articleफीफा विश्व कप 2026: घाना ने इंग्लैंड को गोलरहित ड्रॉ पर रोका
Next articleआईसीसी रैंकिंग: शुभमन गिल वनडे में दूसरे स्थान पर पहुंचे, मैट हेनरी बने नंबर-1 टेस्ट गेंदबाज