पुणे हत्याकांड: केतन की हत्या के लिए मंगेतर सिया और उसके प्रेमी ने ऑनलाइन खोजे तरीके

Join Us

महाराष्ट्र के पुणे में 26 वर्षीय व्यवसायी केतन विशाल अग्रवाल की हत्या में एक और चौंकाने वाला खुलासा हुआ है।
रिपोर्ट के मुताबिक, केतन की मंगेतर सिया गोयल और उसके प्रेमी चेतन चौधरी ने हत्या को अंजाम देने से पहले ऑनलाइन में काफी खोजबीन की थी। जांच में पता चला कि दोनों अक्सर इंटरनेट पर किसी को जान के मारने तरीके जानने के लिए खोज करते थे। इस दौरान वे एक-दूसरे के संपर्क में रहते और साझा करते थे।
पुणे (ग्रामीण) पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल ने बताया कि हत्या सुनियोजित तरीके से की गई, जिसमें सिया और चौधरी ने केतन को मारने के तरीकों को अपने मोबाइल फोन से ऑनलाइन खोजा था। घटना वाले दिन सिया और चौधरी लोहागढ़ किले जाने से पहले एक कैफे में मिले थे और केतन को खत्म करने की योजना पर चर्चा की थी। केतन की हत्या के बाद भी सिया और चौधरी के बीच फोन और मैसेज का सिलसिला जारी रहा।
केतन की नवंबर, 2026 में सिया से शादी होने वाली थी। उससे पहले वह मंगेतर सिया का जन्मदिन मनाने लोहागढ़ किले गए थे। केतन 18 जून को सुबह ट्रेकिंग करने निकले और 400 फीट गहरी खाई में गिर गए। उनकी मौके पर मौत हो गई। पहले इसे सामान्य हादसा माना गया, लेकिन अब सिया की साजिश बताई जा रही है, जिसने चौधरी के साथ मिलकर इसे अंजाम दिया था। सिया और चौधरी हत्या और साजिश के आरोप में गिरफ्तार हैं।

Previous articleसुकेश चंद्रशेखर मामले में जैकलीन फर्नांडिस को सुप्रीम कोर्ट से झटका, वापस लेनी पड़ी याचिका
Next articleमहाराष्ट्र, जम्मू-कश्मीर और उत्तराखंड में भारी बारिश का अलर्ट, राजस्थान में धूल भरी आंधी की संभावना