कोलकाता, (आरएनएस)। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। यहां तारातला के पास बन रहे एक गोदाम की छत अचानक ढह गई, जिसमें कई मजदूर दब गए। घटना दोपहर करीब 1:30 बजे ब्रेस ब्रिज रेलवे स्टेशन के पास ऑक्टेवियस टी एंड इंडस्ट्रीज के गोदाम में हुई है। हादसे के समय यहां 35 से 40 मजदूर काम कर रहे थे। अभी तक 5 लोगों की मौत की जानकारी सामने आई है।सूत्रों ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि लोहे और सीमेंट से बनी 3 मंजिला गोदाम का निर्माण लगभग एक साल से चल रहा था। इसमें मरम्मत का काम भी जारी था। बुधवार सुबह गोदाम की तीसरी मंजिल धराशायी हुई, जिसके बाद पूरा गोदाम ढह गया और मजदूर मलबे में दब गए। जिससे कई मंजिलें ढह गईं और मजदूर मलबे के नीचे दब गए। ताराताला पुलिस थाने की टीम और दमकल कर्मी मौके पर मौजूद हैं।मौके पर सेना के जवानों को भी मदद के लिए बुलाया गया है। बंगाल की मंत्री अग्निमित्रा पॉल मौके पर पहुंच गई हैं।








