वेलकम टू द जंगल पर चली सेंसर की कैंची, काटे 18 सीन्स, मॉडिफिकेशन के बाद अक्षय की फिल्म को सीबीएफसी से मिली मंजूरी

Join Us

क्षय कुमार की अपकमिंग कॉमेडी फिल्म वेलकम टू द जंगल सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है. दर्शकों इस फिल्म को देखने के लिए काफी उत्सुक हैं. फिल्म की रिलीज से पहले मेकर्स ने सेंसरशिप की प्रक्रिया पूरी कर ली है. सेंसर बोर्ड ने फिल्म के 18 सीन्स काटे हैं, जिसमें बिकनी सीन भी शामिल हैं.
रिपोर्ट्स के अनुसार, वेलकम टू द जंगल को यू/ए 16+ सर्टिफिकेट मिला है. इसकी रनटाइम की बात करें तो फिल्म का रनटाइम 164.50 मिनट यानी 2 घंटे 44 मिनट है. इस फिल्म को सिनेमाघरों में रिलीज करने की मंजूरी मिलने से पहले 18 कट लगाने पड़े, जिसके कारण कई सीन्स में बदलाव किए गए.
रिपोर्ट्स के मुताबिक, राजनीतिक संवेदनशीलता और भद्दी भाषा को लेकर फिल्म से कई लाइनें बदली और हटाई गई हैं. फिल्म में कश्मीर का पानी का जिक्र करने वाला एक डायलॉग पूरी तरह हटा दिया गया, जबकि देश की टट्टी वाला फ्ऱेज भी हटा दिया गया. मिलिट्री से जुड़े शब्दों में बदलाव किए गए हैं. जैसे गोरखा रेजिमेंट को बदलकर आर्मी कर दिया गया और पूरी फि़ल्म में जनरल शब्द की जगह ऑफिसर या सर का इस्तेमाल किया गया.
अजहरुद्दीन को बदलकर अलाउद्दीन कर दिया गया. सीबीएफसी ने बिकिनी वाले कामुक विजुअल्स और शरीर के हाव-भाव भी हटा दिए हैं. दिशा और जैकलीन वाले कामुक विज़ुअल्स को हटाते समय बोर्ड ने उन्हें खास तौर पर कामुक बताया है. महिलाओं के क्लोज-अप, गाने में मूवमेंट और अश्लील हाथों के इशारों की जगह विंदु दारा सिंह का क्लोज़-अप दिखाया गया. कुल मिलाकर 10 सेकंड का हिस्सा हटाया गया.
वेलकम टू द जंगल को डायरेक्ट अहमद खान ने किया है. जबकि नीरज वोरा ने इसे लिखा है और बेस इंडस्ट्रीज ग्रुप, केप ऑफ गुड फिल्म्स और सीता फिल्म्स के तहत फिरोज नाडियाडवाला, राकेश डांग और वेदांत विकास बाली द्वारा इसे निर्मित किया गया है. फिल्म में अक्षय कुमार, सुनील शेट्टी, दिशा पटानी, जैकलीन फर्नांडीस, रवीना टंडन, लारा दत्ता, अरशद वारसी, तुषार कपूर, श्रेयस तलपड़े, आफताब शिवदासानी, जैकी श्रॉफ और परेश रावल जैसे कलाकार शामिल हैं. यह फिल्म 26 जून को सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Previous articleहुमा कुरैशी की फिल्म बेबी डू डाई डू का टीजर जारी, एक्शन-रोमांच से है भरपूर
Next articleकॉकटेल 2 बॉक्स ऑफिस: शाहिद-कृति-रश्मिका की फिल्म 3 दिनों की मोटी कमाई, वल्र्डवाइड कलेक्शन 70 करोड़ के पार