जियो फोन पर बातचीत के दौरान एआई कॉल एजेंट की मिलेगी सुविधा, हे जियो से चलेगा

Join Us

रिलायंस जियो कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रही है। जियो के चैयरमैन आकाश अंबानी ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं वार्षिक आम बैठक में बताया कि कंपनी जियो कॉल एजेंट की शुरूआत करेगा, जो जियो नेटवर्क में एकीकृत एक एआई -संचालित वॉयस असिस्टेंट है। उन्होंने बताया कि यह सेवा बिना ऐप डाउनलोड किए या अलग नंबर लिए काम करेगी और सभी भारतीय भाषाओं का समर्थन करेगी। बातचीत के दौरान यह हे जियो से सक्रिय होगा।
जियो फोन में कॉल एजेंट को फोन कॉल के दौरान केवल हे जियो कहकर सक्रिय कर सकते हैं। एआई एजेंट कॉल को ट्रांसक्राइब कर सकता है, कॉन्फ्रेंस कॉल में 10 वक्ताओं की पहचान कर सकता है, सारांश, रिमाइंडर और एक्शन आइटम तैयार कर सकता है। लाइव कॉल के दौरान यह कैब बुक करना, खाना ऑर्डर करना, रेस्टोरेंट में टेबल रिजर्व करना और मीटिंग शेड्यूल कर सकता है। इसे जियो के 50 करोड़ से अधिक ग्राहकों के लिए शुरू किया जाएगा।
आकाश ने बैठक में कहा, हम जो बना रहे हैं वह भारत के लिए, भारत द्वारा निर्मित एआई है और एक दिन यह पूरी दुनिया की सेवा करेगा। आकाश ने कॉल एजेंट के अलावा, जियो ने मायजियो ऐप में भी बड़े बदलाव की घोषणा की है। मायजियो ऐप का उपयोग मोबाइल प्लान रिचार्ज करने, खाता राशि की जांच करने और सेवाओं का प्रबंधन करने के लिए किया जाता है, अब इसे व्यक्तिगत एआई सलाहकार बनाया जाएगा।
मायजियो ऐप में नए एआई संचालित अनुभव के साथ, उपयोगकर्ताओं को अब मेनू और सेटिंग्स में जाने की आवश्यकता नहीं होगी। इसके बजाय, वे अपनी जरूरत को बता सकेंगे। ऐप में मौजूद एआई असिस्टेंट नए शहर में जाने वाले या विदेश यात्रा करने वाले उपयोगकर्ताओं की सेवा संबंधी ज़रूरतों को प्रबंधित करने में मदद करेगा। यह उपयुक्त अंतरराष्ट्रीय रोमिंग पैक और उपयोग संबंधी अलर्ट का सुझाव दे सकता है। नए ई सिम -सक्षम स्मार्टफोन पर स्विच करने में मदद कर सकता है।

Previous articleमहिला विश्व कप 2026: न्यूजीलैंड ने आयरलैंड को हराकर दर्ज की पहली जीत, ये बने रिकॉर्ड्स
Next articleरूस की दिग्गज कंपनी रोसनेफ्ट के साथ भारत की बातचीत; साइबेरियाई रेयर अर्थ भंडार पर नजर