प्रदेश में मानसून पहुंचने में हो सकती है देरी, गर्मी का असर जारी, आज कुछ जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट

Join Us

भोपाल, (ए.)। मध्य प्रदेश में मानसून के पहुंचने में अभी और समय लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून 22 से 24 जून के बीच एंटर कर सकता है। फिलहाल मानसून पश्चिमी तट पर 8 जून से ही अटका हुआ है और अभी तक मुंबई तक भी नहीं पहुंच पाया है। ऐसे में यह छत्तीसगढ़ और महाराष्ट्र के बाद मध्य प्रदेश में प्रवेश करेगा।प्रदेश में मानसून से पहले गर्मी का असर भी बढ़ता दिख रहा है और अगले तीन दिनों तक हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। वहीं जून महीने की बारिश के आंकड़े भी कमजोर हैं। मौसम विभाग के अनुसार 1 से 17 जून के बीच सामान्यत: प्रदेश में औसतन 41.6 मिमी (करीब 1.6 इंच) बारिश होती है, लेकिन इस बार केवल लगभग 1 इंच बारिश ही दर्ज की गई है। यह सामान्य से करीब 37 प्रतिशत कम है।सबसे चिंताजनक स्थिति आलीराजपुर जिले की है, जहां इस अवधि में बारिश दर्ज ही नहीं की गई है, यानी आंकड़ा शून्य रहा है। इसके अलावा बालाघाट, दमोह, कटनी, मैहर, रीवा, शहडोल, टीकमगढ़, बड़वानी, भिंड, दतिया, धार और खरगोन जैसे जिलों में भी बेहद कम बारिश हुई है, जहां 12.5 मिमी (आधा इंच से भी कम) पानी दर्ज किया गया है। दूसरी ओर, भोपाल एकमात्र ऐसा जिला रहा जहां औसत से अधिक बारिश दर्ज की गई है। यहां 91.9 मिमी (लगभग साढ़े 3 इंच से ज्यादा) वर्षा हुई है। वहीं आगर-मालवा, बुरहानपुर, देवास, गुना, हरदा, इंदौर, मंदसौर, नर्मदापुरम, नीमच, रायसेन, रतलाम, सीहोर, शाजापुर, श्योपुर, शिवपुरी, विदिशा, डिंडौरी, सतना और सीधी सहित कई जिलों में 1 से ढाई इंच के बीच बारिश रिकॉर्ड की गई है।

इस बीच बुधवार को प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी और बारिश का दौर देखने को मिला। भोपाल और राजगढ़ में आधा इंच से अधिक बारिश दर्ज की गई। बैतूल, गुना, इंदौर और छिंदवाड़ा में भी हल्की से मध्यम बारिश हुई। बारिश और बादलों के असर से कई जगह तापमान में गिरावट भी देखी गई। बैतूल में एक ही दिन में तापमान 10 डिग्री गिरकर 26.5 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। वहीं शिवपुरी-पचमढ़ी में 34 डिग्री, छिंदवाड़ा में 35.9 डिग्री, रायसेन में 26.6 डिग्री, सागर में 37 डिग्री, नर्मदापुरम में 37.2 डिग्री, श्योपुर-धार में 37.4 डिग्री और मंडला में 37.8 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया। प्रदेश के प्रमुख शहरों में भोपाल में 34.8 डिग्री, इंदौर में 37.2 डिग्री, उज्जैन में 39 डिग्री, जबलपुर में 39.3 डिग्री और ग्वालियर में 39.8 डिग्री सेल्सियस तापमान रिकॉर्ड किया गया।

मौसम विभाग ने गुरुवार को रतलाम, छिंदवाड़ा और बालाघाट में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। वहीं ग्वालियर, नीमच, मंदसौर, आगर-मालवा, राजगढ़, गुना, अशोकनगर, विदिशा, शिवपुरी, श्योपुर, मुरैना, भिंड, दतिया, निवाड़ी, टीकमगढ़, छतरपुर, बुरहानपुर, खंडवा, हरदा, नर्मदापुरम, बैतूल, नरसिंहपुर, पांढुर्णा, जबलपुर, सिवनी, मंडला, डिंडौरी और अनूपपुर में आंधी और बारिश की संभावना जताई गई है।

इसके साथ ही भोपाल, इंदौर, उज्जैन, झाबुआ, आलीराजपुर, बड़वानी, धार, खरगोन, शाजापुर, देवास, सीहोर, रायसेन, सागर, दमोह, पन्ना, सतना, रीवा, मऊगंज, सीधी, सिंगरौली, मैहर, कटनी, उमरिया और शहडोल में गर्मी का असर बना रहेगा।राष्ट्रपति ने ओंकारेश्वर तीर्थ और ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर किया अभिषेक

भोपाल, 18 जून (हि.स.)। देश की प्रथम नागरिक राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने मध्य प्रदेश के पांच दिवसीय प्रवास के पहले दिन गुरुवार शाम को खंडवा जिले में स्थित तीर्थ नगरी ओंकारेश्वर में ओंकारेश्वर तीर्थ और द्वादश ज्योतिर्लिंग ममलेश्वर के दर्शन कर अभिषेक किया। इस दौरान उन्होंने ममलेश्वर और ओंकारेश्वर भगवान के दर्शन कर विशेष पूजा-अर्चना की।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने 12 ज्योतिर्लिंग में से एक ममलेश्वर मंदिर के गर्भगृह में प्रवेश से पहले नंदी प्रतिमा पर बेलपत्र अर्पित कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके बाद उन्होंने मुख्य गर्भगृह में मुख्य पुजारियों द्वारा वैदिक रीति-रिवाज और विशेष मंत्रोच्चार के साथ भगवान शिव का अभिषेक और पूजन किया। राष्ट्रपति ने देशवासियों के कल्याण, सुख-समृद्धि तथा उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। ओंकारेश्वर तीर्थ के दर्शन के पहले राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया।

ममलेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन के बाद खंडवा कलेक्टर ऋषव गुप्ता ने स्मृति चिह्न भेंट किया। क्षेत्रीय सांसद ज्ञानेश्वर पाटिल ने भी राष्ट्रपति मुर्मु को स्मृति चिन्ह के रूप में नर्मदेश्वर शिवलिंग, शंख और भगवान ओंकारेश्वर तीर्थ का छायाचित्र भेंट किया। इस अवसर पर जनजाति कार्य मंत्री डॉ. विजय शाह, क्षेत्रीय विधायक नारायण पटेल, इंदौर संभागायुक्त डॉ. सुदाम खा?े, आईजी अनुराग सिंह व वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी, जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Previous articleबेंगलुरु कोर्ट का एक्स-गूगल और मेटा को निर्देश, पवन कल्याण के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट ब्लॉक करें
Next articleमप्र के रतलाम में रणथंभौर एक्सप्रेस के पहियों से निकला धुआं, मची अफरा-तफरी