शफाली वर्मा ने महिला टी-20 विश्व कप में अपना पहला अर्धशतक लगाया, जानिए उनके आंकड़े

Join Us

महिला टी-20 विश्व कप 2026 के 10वें मुकाबले में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की सलामी बल्लेबाज शफाली वर्मा ने नीदरलैंड महिला क्रिकेट टीम के खिलाफ शानदार अर्धशतकीय पारी (55) खेली। ये उनके टी-20 अंतरराष्ट्रीय करियर का 17वां अर्धशतक रहा, जिसे उन्होंने 34 गेंदों में पूरा किया। टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने अपना पहला ही पचासा लगाया। ऐसे में आइए उनकी पारी और आंकड़ों पर एक नजर डाल लेते हैं।
शफाली ने 38 गेंदों में 55 रन बनाए। उनके बल्ले से 10 चौके निकले। उनकी स्ट्राइक रेट 144.74 की रही। पहले विकेट के लिए इस खिलाड़ी ने स्मृति मंधाना के साथ 70 गेंदों में 115 रन की साझेदारी निभाई। शफाली ने पहली गेंद से ही ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की और नीदरलैंड के गेंदबाजों को कोई मौका नहीं दिया। टूर्नामेंट के पहले मैच में वह कुछ खास नहीं कर पाईं थी और पाकिस्तान के खिलाफ 6 रन बनाकर आउट हुईं थी।
शफाली ने अपना पहला टी-20 अंतरराष्ट्रीय मुकाबला 2019 में खेला था। अब तक उन्होंने 108 मैच खेले हैं और इसकी 107 पारियों में 27.83 की औसत से 2,783 रन बनाने में सफल रहीं हैं। उनके बल्ले से 17 अर्धशतक निकले हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 81 रन रहा है। महिला टी-20 विश्व कप में इस खिलाड़ी ने 16 मुकाबले खेले हैं और इसकी 16 पारियों में 28.20 की औसत और 127.79 की स्ट्राइक रेट से 423 रन बनाए हैं।

Previous articleश्रेयस अय्यर वनडे में दूसरे सबसे तेज 3,000 रन पूरे करने वाले भारतीय बने, जानिए आंकड़े
Next articleस्मृति मंधाना ने महिला टी-20 विश्व कप में जड़ा छठा अर्धशतक, जानिए उनके आंकड़े