महाराष्ट्र की राजनीति भी इन दिनों काफी गर्मा गई है. जानकारी के मुताबिक शिवसेना (यूबीटी) ने आज गुरुवार को पुराने संसद भवन में पार्टी सांसदों की एक बैठक बुलाई थी, जिसमें सिर्फ तीन सांसद ही पहुंचे. बाकी के 6 सांसद गायब रहे. यह बैठक 11 बजे बुलाई गई थी.
बागी सांसदों ने पार्टी की इस मीटिंग से दूरी बनाई. वहीं, बैठक में शामिल होने वाले सांसदों में राज्यसभा सदस्य संजय राउत के अलावा लोकसभा सांसद अरविंद सावंत और अनिल देसाई और राजाभाऊ वाजे शामिल हैं. बैठक के बीच संजय राउत ने कहा कि जो सांसद बैठक में शामिल होंगे वे हमारे हैं और जो शामिल नहीं हुए हैं वे बेईमान और गद्दार हैं. शिवसेना (यूबीटी) ने अपने सभी सांसदों को तीन लाइन का व्हिप जारी किया था, जिसमें उन्हें दिल्ली में पार्टी के पार्लियामेंट ऑफिस में एक जरूरी मीटिंग में शामिल होने का निर्देश दिया गया था.
जब उनसे पूछा गया कि क्या उन्हें भरोसा है कि पार्टी के सभी सांसद मीटिंग में आएंगे, तो अरविंद सावंत ने थम्स अप करके जवाब दिया. इस बीच, दिल्ली में पार्टी सांसद अरविंद सावंत के साथ जॉइंट प्रेस कॉन्फ्रेंस में राउत ने कहा कि शिंदे की शिवसेना कब से असली शिवसेना बन गई? असली शिवसेना यहीं है. जहां ठाकरे वहां शिवसेना.








