हिमाचल प्रदेश के चंबा में खाई में गिरी बोलेरो, एक गांव के 7 लोगों की मौत

Join Us

हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में गुरुवार तडक़े बड़ा हादसा हो गया। यहां एक बोलेरो अनियंत्रित होकर 500 मीटर गहरी खाई में जा गिरी, जिससे उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा तडक़े 2:30 बजे चंबा-मसरूंड मार्ग पर छतरूंड के समीप हुआ। हादसे में बोलेरो सवार सभी 7 लोगों की मौत हो गई, जिसमें 3 महिलाएं और 4 पुरुष शामिल हैं। सभी महल गांव के बताए जा रहे हैं। घटना की खबर से पूरे गांव में मातम पसरा है।
पुलिस ने बताया कि बोलेरो   महल गांव के लोग काकड़ोथा गांव में एक मुंडन संस्कार में शामिल होने गए थे, जहां से गुरुवार तडक़े लौट रहे थे। तभी छतरूंड के पास बोलेरो अनियंत्रित हो गई और खाई में जा गिरी। हादसे की खबर लगते ही पुलिस औऱ बचाव दल के कर्मी पहुंच गए और राहत कार्य शुरू किया। हालांकि, किसी को बचाया नहीं जा सका। हादसे के बाद बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। मृतकों में 3 सगे भाई हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि चंबा की घुमावदार तीखी रोड पर कोई क्रैश बैरियर नहीं है। जिस जगह हादसा हुआ, वह भी ऐसा ही है। अगर बैरियर होता तो हादसा नहीं होता। पुलिस अधिकारी ने बताया कि सभी शवों को खाई से निकाल लिया गया है। उनकी पहचान की जा रही है। एक दिन पहले चंबा में बनीखेत के समीप छतरी मोड़ के पास एक कार अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिसमें 2 दोस्तों की मौत हुई थी।

Previous articleअब महाराष्ट्र में अटक गया दक्षिण-पश्चिम मानसून, 5 से 6 दिन बाद आगे बढ़ेगा
Next articleममता बनर्जी को कलकत्ता हाई कोर्ट से झटका, ऋ तब्रता बनर्जी बने रहेंगे नेता प्रतिपक्ष