लॉक अप सीजन 2 का ऐलान, 27 जून से नेटफ्लिक्स देखे सकेंगे एकता कपूर का शो

Join Us

लॉक अप सीजन 2 का ऐलान, 27 जून से नेटफ्लिक्स देखे सकेंगे एकता कपूर का शो
एकता कपूर का रियलिटी शो लॉक अप अपने दूसरे सीजन के साथ धमाकेदार वापसी करने जा रहा है। निर्माताओं ने सोशल मीडिया पर इसकी पहली झलक के साथ नए सीजन का ऐलान किया है। प्रोमो में लाल और सफेद रंग के कपड़े पहने नकाबपोश कैदी दिल्ली और मुंबई की अलग-अलग जगहों पर दिखते हैं। इस दौरान कई राहगीरों की नजरें उन पर पड़ती है, जो यह नजारा देखकर हैरान है। प्रोमो ने तरह-तरह के सिद्धांतों की चर्चा छेड़ दी है।
लॉक अप 2 का निर्माता बालाजी टेलीफिल्म्स ने नेटफ्लिक्स के साथ मिलकर किया है। उन्होंने ऐलान करते हुए लिखा, तारीख लॉक कर लो। इंतज़ार लगभग खत्म हो गया है। शो का प्रीमियर 27 जून, 2026 से होगा। नए एपिसोड हर शनिवार रात 8 बजे स्ट्रीम स्ट्रीम किए जाएंगे। हालांकि शो में आने वाले प्रतियोगियों के नामों का ऐलान अभी नहीं किया गया है। खबरों की मानें, तो लॉक अप 2 को रितेश देशमुख और फराह खान होस्ट कर सकते हैं।

Previous articleसस्पेंस, कॉमेडी और कन्फ्यूजन से भरपूर होगी प्रीतम एंड पेड्रो, राजकुमार हिरानी की नई सीरीज का टीजर रिलीज
Next articleकीचड़, फिसलन और धंसी सडक़ें : शिव विहार के रहवासी बारिश से खौफजदा