भारत में एक हफ्ते के बैन पर भडक़ा टेलीग्राम, सरकार के एक्शन को बताया पूरी तरह गलत

Join Us

भारत सरकार ने देश में लोकप्रिय मैसेजिंग ऐप टेलीग्राम पर एक हफ्ते के लिए पूरी तरह से रोक लगा दी है. इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय के आदेश के अनुसार, यह प्रतिबंध 22 जून 2026 तक लागू रहेगा. इसके साथ ही सरकार ने टेलीग्राम को आदेश दिया है कि वह 30 जून 2026 तक मैसेज एडिट करने वाले फीचर को भी बंद रखे. यह कड़ा फैसला 21 जून को होने वाली नीट (यूजी) 2026 की दोबारा परीक्षा को सुरक्षित रखने और नकल माफियाओं पर लगाम लगाने के लिए लिया गया है.
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी ने जांच में पाया कि टेलीग्राम के ‘मैसेज एडिट’ फीचर का गलत इस्तेमाल करके बड़ा धोखा किया जा रहा था. आईआईटी मद्रास के डायरेक्टर प्रो. वी. कामकोटी ने एक वीडियो के जरिए समझाया कि यह फर्जीवाड़ा कैसे होता है.
माफिया परीक्षा से एक-दो दिन पहले टेलीग्राम चैनल पर कोई भी साधारण पीडीएफ फाइल अपलोड कर देते हैं. इससे उस मैसेज पर परीक्षा के पहले की तारीख और समय (टाइमस्टैम्प) दर्ज हो जाता है. परीक्षा खत्म होने के बाद, जब असली प्रश्नपत्र बाहर आता है, तो वे ‘एडिट’ फीचर का उपयोग करके पुरानी फाइल की जगह असली प्रश्नपत्र अपलोड कर देते हैं. देखने वाले को लगता है कि यह पेपर परीक्षा से पहले ही लीक हो गया था. इस तरह छात्रों को झांसा देकर भविष्य के पेपर के नाम पर लाखों रुपये ठगे जा रहे थे.
व्हाट्सएप जैसे ऐप्स में मैसेज एडिट करने पर फाइल या कैप्शन नहीं बदला जा सकता, लेकिन टेलीग्राम पर पूरी फाइल बदली जा सकती है, जिससे यह धोखाधड़ी आसान हो गई थी.
इस बैन के बाद टेलीग्राम और भारत सरकार के बीच जुबानी जंग छिड़ गई है. टेलीग्राम के मालिक पावेल डुरोव ने इस फैसले पर कड़ी नाराजगी जताई है.

Previous articleसोना हुआ और भी महंगा, जबकि चांदी की कीमतों में आई गिरावट
Next articleरिलायंस जियो जल्द दाखिल कर सकती है करीब 400 अरब रुपये के आईपीओ के लिए आवेदन