संजय राउत ने बगावत करने वाले सांसदों को चेतावनी दी, कहा- बेईमान सांसदों को छोड़ेंगे नहीं

Join Us

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की शिवसेना में 6 सांसदों की बगावत की खबरों के बीच राज्यसभा सांसद और पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय राउत ने बड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने बुधवार को दिल्ली में सांसद अनिल देसाई और अरविंद सावंत के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि बेईमानी करने वाले सांसदों को बख्शा नहीं जाएगा, जनता उनको सबक सिखाएगी। उन्होंने बताया कि पार्टी के मुख्य सचेतक ने व्हीप जारी किया है और गुरुवार को संसदीय कमेटी की बैठक होनी है।
राउत ने पत्रकारों से कहा, अभी तक सब साथ हैं, लेकिन रविवार को मातोश्री में जो बैठक हुई, उसमें 4 लोग शामिल थे, बाकी 5 ऑनलाइन थे। उन्होंने पार्टी न छोडऩे की बात कही थी। एक सांसद ने 4 बार साईं बाबा की, एक ने माता भवानी, एक ने मां-बेटी और एक ने अपनी मां की शपथ ली थी। अब अगर कोई शपथ लेकर मां समान शिवसेना से बेईमानी करेगा तो हम उनको छोड़ेंगे नहीं, जो चाहे वो कर लें।
राउत ने आगे कहा, ये जो सांसद हैं, वे मशाल चुनाव चिन्ह पर जीतकर आए हैं, मोदी या शिंदे के चेहरे पर नहीं जीते हैं। उद्धव बालासाहेब के चेहरे पर उनको वोट मिला है। अगर कोई बेईमानी करता है तो याद रखिए। 15-15 करोड़ कल रात को दिया। मुझे सूचना मिली है कि पैसा पहुंच गया है। पैसा मिलने के बाद नांदेड़-पुणे और 3 जगह से चार्टर प्लेन में बैठे हैं।
राउत ने आगे कहा कि सभी सांसदों की जीत में उद्धव और सभी कार्यकर्ताओं का खून-पसीना बहा है और उनको चुनाव लडऩे के लिए पार्टी ने पैसा दिया है। राउत ने कहा, उनको आगे आकर खंडन करना चाहिए। अगर वो बेईमानी करते हैं तो अब उनको नहीं छोड़ा जाएगा। महाराष्ट्र की जनता अब चुप नहीं बैठेगी। तमाशा बना रखा है। जिसको जाना है, वो इस्तीफा दे दो। हमने व्हीप जारी किया है और ओम बिरला को पत्र लिखा है।

Previous articleउद्धव ठाकरे के सांसदों का फोन बंद, दिल्ली में एकनाथ शिंदे से मिलने की तैयारी
Next articleप्रधानमंत्री मोदी ने अमेरिका का नाम लिए बगैर जी-7 में नाविकों की सुरक्षा का मुद्दा उठाया