उद्धव ठाकरे के सांसदों का फोन बंद, दिल्ली में एकनाथ शिंदे से मिलने की तैयारी

Join Us

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे की मुश्किलें थम नहीं रही है। पार्टी और चुनाव चिन्ह खोने के बाद अब शिवसेना (उद्धव गुट) के लोकसभा सांसद भी एकनाथ शिंदे की तरफ जाते दिख रहे हैं।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, पार्टी के वरिष्ठ नेता कुछ लोकसभा सांसदों से फोन पर संपर्क करना चाह रहे हैं, लेकिन उनके फोन बंद हैं। इस बीच, खबर आई है कि दिल्ली में 9 में से 6 सांसद बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री शिंदे से मिल सकते हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, उद्धव गुट के 2 सांसद दिल्ली पहुंच गए हैं, जबकि 4 अन्य सांसदों की प्रतीक्षा की जा रही है। यह समूह शिवसेना (शिंदे गुट) सांसद और शिंदे के बेटे श्रीकांत शिंदे के आवास पर बैठक करेगा। बताया जा रहा है कि इस समूह की चर्चा में एकनाथ शिंदे भी शामिल हो सकते हैं। इस बैठक के तुरंत बाद सांसदों का समूह लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मिल सकता है।
महाराष्ट्र में राजनीतिक संकट के बीच शिवसेना सांसद संजय राउत ने एक्स पर अपना सपना मनी-मनी लिखते हुए कहा, यह हैरान करने वाली और घिनौनी बात है कि खबर है कि महाराष्ट्र के सांसदों को पाला बदलने के लिए आज रात 15 करोड़ का ऑफर दिया जा रहा है। इसके बाद तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा ने लिखा कि उनकी पार्टी के सांसदों को 4 करोड़ तुरंत और अगले 36 महीनों के लिए 1 करोड़ प्रति महीना मिलेगा।
महाराष्ट्र में ऑपरेशन टाइगर की सुगबुगाहट के बीच उद्धव ने रविवार को मातोश्री में 9 सांसदों की बैठक बुलाई थी, जिसमें 5 सांसद ओमप्रकाश राजे निम्बालकर, भाऊसाहेब वाकचौरे, नागेश बापूराव पाटिल अष्टिकर, संजय देशमुख, और संजय जाधव अनुपस्थित थे। तब पार्टी ने उनके वर्चुअल शामिल होने की बात कही थी। उद्धव ने बैठक में कहा था कि जिसे भी पार्टी छोडक़र जाना है, वो जा सकते हैं, वह दबाव नहीं डालेंगे, समय बदलेगा और उनका समय भी आएगा।

Previous articleबिहार की राजधानी पटना की नई टाउनशिप का नाम पाटलिपुत्र होगा
Next articleसंजय राउत ने बगावत करने वाले सांसदों को चेतावनी दी, कहा- बेईमान सांसदों को छोड़ेंगे नहीं