आज का राशिफल

Join Us

मेष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कॉलेज में नए दोस्त बनेंगे जिनसे अच्छा ताल मेल बनेगा। छात्रों को आज किसी प्रैक्टिकल में सहपाठी की मदद मिलेगी, कार्य में आसानी होगी। राजनीति से जुड़े लोगों का पद बढ़ेगा, लोग आपका सपोर्ट करेंगे। आज आपका स्वास्थ अच्छा रहेगा। इलेक्ट्रॉनिक्स के व्यापारियों का कारोबार तेजी से आगे बढ़ेगा।
वृष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिये आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। पसंदीदा खाना खाने के लिए आप कोई अच्छी डिश आर्डर कर सकते हैं। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है।
मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। परिवार के साथ किसी ट्रिप पर जायेंगे, जहां खूब इंजॉय करेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को सफलता मिलती रहेगी। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक झोंक ख़त्म होगी, जीवनसाथी के साथ रिश्ता मजबूत बनेगा। वाहन खरीदने का विचार भाई से करेंगे, लाभदायक जानकारी मिलेगी।
कर्क राशि: आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। लवमेट आज घूमने जाने का प्लान बनायेंगे। प्रतियोगी परीक्षा के लिये प्रयासरत छात्रों को बड़ी सफलता मिलने के योग बन रहे हैं। दांपत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा। स्वास्थ सम्बन्धी समस्या से आज आपको आराम मिलेगा।
सिंह राशि: आपका दिन आपके परिवार वालों के लिए खुशियां लेकर आया है। आज आपको शुभ सन्देश मिल सकता है परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।
कन्या राशि: आज आपका दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज आप कुछ नया करने के लिए नए तरीके अपना सकते हैं काम करने में आसानी होगी।
तुला राशि: आज आपका दिन अच्छा बीतेगा। आज किसी बात को सोचकर आपका मन प्रसन्न रहेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखन बौद्धिक आदि कार्यों से आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। कार्यस्थल पर अफसरों के साथ सद्भाव बनाकर रखेंगे। आपको तरक्की के मौके मिलेंगे ।
वृश्चिक राशि: आपके लिए अनुकूल परिस्थितियां रहेंगी। आज आप किसी खेलकूद में हिस्सा ले सकते हैं। बिजनेस करने वालों को किसी अच्छी कंपनी से जुडक़र बिजनेस को बढ़ाने का सुनहरा मौका मिलेगा। बिजनेस से रिलेटेड यात्रा करनी पड़ेगी। आप कुछ अनुभवी लोगों से मिलेंगे।
धनु राशि: आज आपके लिए दिन पाजि़टिव रहेगा। ऑफिस में कलीग्स के साथ आपकी अच्छी तालमेल बनी रहेगी। सीनियर्स आपके काम से प्रसन्न होंगे। आपके लिए पदोन्नति के आसार हैं । आपका वेतन भी बढ़ सकता है।
मकर राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों की सौगात लेकर आया है। आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे। आज आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा। इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा।
कुंभ राशि: आज आपका दिन अच्छे पल लेकर आया है। व्यर्थ के कामों में अपना समय बर्बाद न करें। रुका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे, तो फायदा हो सकता है। जीवनसाथी के साथ रोमांटिक शाम का प्रोग्राम बन सकता है। इस राशि के कंप्यूटर स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है।
मीन राशि: आज आपका दिन आपके लिए बहुत ही खास होने वाला है। इस राशि के लोगों को अपनी कड़ी मेहनत का पॉजिटिव रिजल्ट मिलेगा। जिससे आपका कॉन्फिडेंस बढेगा। किसी योजना को शुरू करने के लिए आज का दिन आपके लिए अच्छा है भविष्य में आपको काफी लाभ मिलेगा।

Previous articleभारत विरोधी रुख