दिल्ली समेत देश के कई राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट, इन जगहों पर तड़पाएगी गर्मी, हीटवेव का अलर्ट जारी

Join Us

नई दिल्ली, (आरएनएस)। दिल्ली-उत्तर प्रदेश समेत देश के कई राज्यों में हल्की बारिश के बावजूद तापमान में कोई खास कमी नहीं आई है। दिन के समय धूप निकलने से गर्मी और उमस से लोग परेशान हैं। अगले 2-3 दिनों के दौरान तेलंगाना और विदर्भ के कुछ इलाकों में लू (द्धद्गड्डह्ल 2ड्ड1द्ग) चलने की संभावना है। दिल्ली में अधिकतम तापमान 38एष्ट से 40एष्ट के बीच दर्ज किया जा रहा है। इसकी वजह से गर्मी पड़ रही है। इस बीच हरियाणा-पंजाब और राजस्थान समेत कई राज्यों में आज झमाझम बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण-पश्चिम मानसून आंध्र प्रदेश, पश्चिम बंगाल , तेलंगाना, ओडिशा, झारखंड व बिहार के कुछ और हिस्सों में आगे बढ़ गया है। अगले 6-7 दिनों के दौरान उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और असम व मेघालय में भारी बारिश होने की संभावना है। अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में 17-20 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना है।18-21 जून के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान-मुजफ़्फ़ऱाबाद में बारिश होने की संभावना है। उत्तराखंड में आंधी-तूफान के साथ बारिश हो सकती है। यहां पर 40-50 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। 16 जून और 18-20 जून के दौरान हरियाणा-चंडीगढ़-दिल्ली और पंजाब में में हल्की से मध्यम स्तर की बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान में 16 जून के दौरान तेज़ आंधी-तूफान की संभावना है। यहां पर 60-70 किमी/घंटा की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं

Previous articleबंगाल में पीएम मोदी ‘योग’ कार्यक्रम पर शुरू हुआ सियासी बवाल, ‘रेड रोड’ पर नमाज न करने देने को लेकर उठाए गए सवाल
Next articleटीएमसी में संभावित विभाजन पर जल्दबाजी नहीं, दोनों गुटों को सुनने के बाद फैसला लेंगे : लोकसभा स्पीकर ओम बिरला